[Team Insider] नए उत्पाद नीति को लेकर विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी आक्रामक नजर आ रही है। भाजपा ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है और इसे शर्मनाक बताया है।
शराबबंदी आंदोलन से कि राजनीतिक शुरुआत
हेमंत कैबिनेट में बुधवार को नए उत्पाद नीति पर मुहर लगी है।जिसको लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शराबबंदी आंदोलन से की थी। लेकिन आज उन्हीं के दल की सरकार झारखंड के लोगों को ज्यादा शराब पिलाकर ज्यादा राजस्व वसूलने का लक्ष्य रख रही है।
गरीब जनता से नहीं लेना देना
उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि शराब की रिटेल आउटलेट की संख्या भी सरकार ने 750 से बढ़ाकर 1500 कर दिया है। गरीब जनता के स्वास्थ्य से इन्हें कोई लेना देना नहीं है।