[Team Insider] आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस के मांडर विधायक बंधु तिर्की को लेकर सोमवार कोर्ट में अहम फैसला आना है।जो उनके राजनीतिक भविष्य को तय करेगी।
जा सकती है विधायकी
आय से अधिक संपत्ति मामले में ट्रायल फेस कर रहे मांडर विधायक बंधु तिर्की के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज होना है। सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी। ऐसे में अगर विधायक बंधु तिर्की को 2 साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है। तो उनकी विधायकी की सदस्यता खत्म हो जाएगी।इस मामले की बहस पूरी होने के बाद बीते 16 मार्च को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल मांडर विधायक पर 6 लाख 28 हजार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। साथ ही 2005 से 2009 के बीच आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगा है।बंधु तिर्की पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रह चुके है। इस आय से अधिक संपत्ति मामले के ट्रायल के दौरान सीबीआई ने 21 गवाहों की गवाही पेश की। जबकि बंधु तिर्की ने अपने बचाव में महज 8 गवाहों की ही गवाही पेश की।