[Team Insider] शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2018 में रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 38 में वार्ड पार्षद के पद पर दीपक कुमार लोहरा का निर्वाचन हुआ था। झारखण्ड नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दीपक कुमार लोहरा के विरुद्ध वार्ड पार्षद चुनाव के नामांकन के समय प्रपत्र- 24 में गलत
शपथ पत्र देने और जानकारी छुपाने के आरोप पाए गए है। जिसके बाद पद मुक्त कर दिया गया है।
पाए गए यह आरोप
दीपक लोहरा द्वारा निर्वाचन के लिए अपने नामांकन के प्रपत्र-24 की कडिका-02 में शपथपूर्वक उल्लेख किया गया था कि राँची नगर निगम के वार्ड -38 अंतर्गत मतदान केन्द्र सं०-38/8 की मतदाता सूची के क्रमांक 293 में इनका नाम दर्ज है और इसके अलावा नगरपालिका के किसी मतदाता सूची में इनका नाम दर्ज नहीं है।
लोहरा का नाम मतदान केन्द्र सं०-33/1 की मतदाता सूची के क्रमांक- 615 पर दीपक लोहरा, पिता राजकुमार लोहरा नाम से और मतदान केन्द्र सं०-58 / 8 की मतदाता सूची के क्रमांक 213 पर दीपक कुमार लोहरा, पिता-स्व० राज कुमार लोहरा नाम अंकित है।
दीपक कुमार लोहरा के वार्ड सं0-38 अंतर्गत दो मतदान केंद्रों में नाम रहने से इनके द्वारा अवैध मतदान किया गया है और अवैध मत के आधार पर इनका निर्वाचन हुआ है।
दीपक कुमार लोहरा द्वारा निर्वाचन के लिए नामांकन के प्रपत्र-24 की कंडिका में पियागो
पिकप पैन निबंधन सं०- JH01AF0160 की जानकारी छुपायी गयी।
पद से मुक्त करने की अनुशंसा
निर्वाचित जन प्रतिनिधि के विरुद्ध गठित आरोप और उनसे प्राप्त बचाय-बयान की सुनवाई और योग्यता / अयोग्यता का विचारण झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचित प्रतिनभि (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2020 के अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड रांची के स्तर पर गठित जाँच समिति द्वारा की गयी। जाँच समिति द्वारा लोहरा के विरूद्ध एक से अधिक मतदान केन्द्रों पर नाम दर्ज होने और निर्वाचन के लिए नामांकण के प्रपत्र में चल सम्पत्ति घोषित करने में तथ्य छुपाते हुए निर्वाचित होने का आरोप प्रमाणित पाया गया। झारखण्ड नगरपालिका निर्वाचित प्रतिनधि (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2020 के आलोक में दीपक कुमार लोहरा, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या- 36, रांची नगर निगम को झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 16 (1) (ट) सहपठित धारा 182) धारा 544 और धारा 684 (1) के आलोक में और अधिनियम की धारा 500 के आलोक में गठित प्रश्नगत नियमावली के नियम 311 के अधीन दोषी पाये जाने के कारण पद से मुक्त करने की अनुशंसा की गई है।




















