• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

सुभाष चंद्र बोस जयंती : नेताजी का Jharkhand से जानिए क्या था रिश्ता…

January 23, 2022
Tej Pratap Yadav New Party: तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी टीम.. राजद से अलग हुई राह !

Tej Pratap Yadav New Party: तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी टीम.. राजद से अलग हुई राह !

July 20, 2025
‘नीतीश कुमार को खत्म करना चाहते हैं जेडीयू के कुछ विभीषण, निशांत ही बचायेंगे’

Upendra Kushwaha On Nitish Kumar: नीतीश कुमार अब पार्टी नहीं चला सकते.. उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत के लिए कर दी बड़ी मांग

July 20, 2025
Free Health Camp: पटना में InsiderLive की ओर से फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन

Free Health Camp: पटना में InsiderLive की ओर से फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन

July 20, 2025
फ्रांस और अमेरिका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी… AI एक्शन समिट की करेंगे सह-अध्यक्षता

Parliament Session.. संसद सत्र के बीच पीएम मोदी जा रहे विदेश यात्रा पर.. कांग्रेस ने मांगा जवाब

July 20, 2025
Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

Jharkhand News: रांची में बन रहा अनोखा चार सितारा होटल.. कहीं भी कर सकते हैं शिफ्ट !

July 20, 2025
Bihar Politics: मोदी जी समुंद्र भी ले आएंगे क्या मोतिहारी ? प्रशांत किशोर ने PM के साथ कांग्रेस और तेजस्वी को भी घेरा

Bihar Politics: मोदी जी समुंद्र भी ले आएंगे क्या मोतिहारी ? प्रशांत किशोर ने PM के साथ कांग्रेस और तेजस्वी को भी घेरा

July 20, 2025
Bihar Election 2025: अपराधियों पर विशेष निगरानी.. गृह विभाग और DGP ने जिलों को दिए कड़े निर्देश

Bihar Election 2025: अपराधियों पर विशेष निगरानी.. गृह विभाग और DGP ने जिलों को दिए कड़े निर्देश

July 20, 2025
Rahul Gandhi In Asam : चुनाव आयोग अब सिर्फ भाजपा नेताओं की बात सुनता है..

कांग्रेस के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़.. राहुल गांधी ने कहा- INDIA गठबंधन बदल देगा बिहार का भविष्य

July 20, 2025
Marathi-Hindi Controversy: समंदर में डुबा-डुबाकर मारेंगे.. हिंदी बोलने लगे राज ठाकरे, निशिकांत दुबे ने कहा-मैंने सिखा दिया

Marathi-Hindi Controversy: समंदर में डुबा-डुबाकर मारेंगे.. हिंदी बोलने लगे राज ठाकरे, निशिकांत दुबे ने कहा-मैंने सिखा दिया

July 20, 2025
Patna SSP In CM House: राजधानी पटना में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार ने SSP को किया तलब

Patna SSP In CM House: राजधानी पटना में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार ने SSP को किया तलब

July 20, 2025
Bihar Election 2025: बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर निर्वाचन आयो का सख्त रुख.. मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Bihar Election 2025: बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर निर्वाचन आयो का सख्त रुख.. मुख्य सचिव को लिखा पत्र

July 20, 2025
Chandan Mishra murder conspiracy unveiled Nishu Khan's dual identity exposed Bihar police investigating gangwar links CCTV footage of Paras Hospital shooting

Chandan Mishra Murder: समाजसेवी के भेष में छिपा था गैंगवार का मास्टरमाइंड निशु खान

July 20, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 20, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

सुभाष चंद्र बोस जयंती : नेताजी का Jharkhand से जानिए क्या था रिश्ता…

by WriterOne
January 23, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] 23 जनवरी यानी उस शख्स की जयंती(Birthday) जिसके बिना देश की आजादी की कल्पना नहीं की जा सकती है। जी हां हम बात कर रहे हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की। नेताजी का जन्म कोलकाता के एक रईस बंगाली परिवार में 23 जनवरी 1927 को हुआ था। पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था। यदि सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बात करें तो शायद कागज के पन्ने कम पड़ जाएंगे। हम आज बात कर रहे हैं सुभाष चंद्र बोस के झारखंड कनेक्शन की। यानी उस वक्त जब अविभाजित बिहार था।

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड के कालिकापुर में 5 दिसंबर 1939 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस आए थे। बताया जाता है कि गांववालों ने जब इलाके के चरित्रहीन दारोगा के खिलाफ आवाज उठाई तो कई गांववालों पर फर्जी मुकदमा लाद दिया गया। इसके बाद गांव में नेताजी के कदम पड़े। गांववालों ने आज भी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी स्मृतियों को संजोकर रखा है।

मजदूर के वेश में आए थे यहां

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादें गिरिडीह जिला के सरिया मे स्थित प्रभाती कोठी से भी जुड़ी हुई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने वर्ष 1915-20 के बीच में इस कोठी की नींव रखी थी। इस कोठी की नेताजी ने न केवल नींव रखी थी, बल्कि इसी में रहकर वे अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति भी बनाते थे। इसके लिए वे यहां मजदूर के वेश में आए थे। उन्होंने ही चांदी के बेलचा से सबसे पहले नींव में मिट्टी डाली थी। जानकार बताते हैं कि अंग्रेजों को नेताजी के यहां आने की सूचना मिल गई थी। उन्हें ढूंढ़ते हुए अंग्रेज सिपाही वहां पहुंच गए, लेकिन उसके पहले ही नेताजी वहां से जा चुके थे।

जमशेदपुर लेबर यूनियन के अध्यक्ष भी रहे

नेताजी सुभाष चंद्र बोस 1928 से 1936 तक जमशेदपुर लेबर यूनियन के अध्यक्ष भी रहे। उनका धालभूम क्षेत्र से काफी लगाव था। 5 दिसंबर 1939 को जमशेदपुर से फोर्ड कार लेकर नेताजी पोटका प्रखंड के कलिकापुर गांव पहुंचे थे। उन्होंने कालिकापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्तमान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कलिकापुर में एक आम सभा भी की थी, जिसमें आसपास के गांव से हजारों संख्या में लोग शामिल हुए थे।

Related Post

Delhi: सुभाष चंद्र बोस की विरासत को सम्मान, गणतंत्र दिवस समारोह अब हर साल 23 जनवरी से मनाया जाएगा

January 15, 2022

1940 में नेताजी खूंटी होते हुए रांची पहुंचे थे

मिली जानकारी के अनुसार 1940 में 18 से 20 मार्च तक रामगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महत्वपूर्ण अधिवेशन हुआ था। दामोदर नदी के किनारे जंगलों के झुरमुट में इस अधिवेशन के लिए सैकड़ों पंडाल लगाए गए थे। इस ऐतिहासिक तीन दिवसीय अधिवेशन में ही ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन की नींव पड़ी। रामगढ़ की धरती से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अलग राह भी पकड़ ली और उन्होंने समानांतर अधिवेशन किया। नेताजी खूंटी होते हुए रांची पहुंचे थे और फिर रामगढ़ गए थे। लालपुर में वे स्वाधीनता सेनानी फणींद्रनाथ के घर रूके थे। फणींद्रनाथ के परिवार ने भी नेताजी से जुड़ी निशानियों को सहेज कर रखा है।

भारत रक्षा कानून की धारा 129 के तहत प्रेसीडेंसी भेजा गया था जेल

जानकारी के अनुसार नेताजी को 02 जुलाई 1940 को हॉलवेल सत्याग्रह के दौरान भारत रक्षा कानून की धारा 129 के तहत प्रेसीडेंसी जेल भेजा गया था। नेताजी गिरफ्तारी से नाराज होकर 29 नवंबर से अनशन पर बैठ गए थे। जिससे उनकी तबीयत खराब होने लगी थी। जिसके बाद अंग्रेजों ने रिहा करने के बाद नेताजी को एल्गिन रोड स्थित उनके आवास में रहने का आदेश दिया था। इससे भी अंग्रेजों का मन नहीं भरा तो उनके आवास पर कड़ा पहरा बैठा दिया गया था। उक्त मामले में 27 जनवरी 1941 को सुनवाई होनी थी। जिसमें नेताजी को कठोर सजा मिलने वाली थी।

बीमा एजेंट मोहम्मद जियाउद्दीन बनकर गुजारे दिन

  

नेताजी को इस बात की भनक लग गई थी। वह आवास पर लगे पहरे को चकमा देकर 16 जनवरी की रात्रि उन्होंने कोलकाता से बरारी अपने भतीजे शिशिर चंद्र बोस के घर बेबी ऑस्ट्रियन कार(बीएलए/7169) से ग्रांड ट्रंक रोड होते हुए सुबह आसनसोल पहुंचकर कार में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उन्होंने धनबाद की राह ली, जहां बरारी में उनके एक और भतीजे अशोक बोस इंजीनियर के पद पर तैनात थे। यहां बीमा एजेंट मोहम्मद जियाउद्दीन बनकर वो दिन भर रहे और रात को अपने दोनो भतीजे और बड़े भतीजे की पत्नी के साथ गोमो स्टेशन आए, जहां से दिल्ली जाने के लिए पेशावर मेल (अब कालका मेल) पकड़ी और दिल्ली से फ्रंटियर मेल पकड़कर वो पेशावर पहुंचे।

आज गोमो स्टेशन का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन (Netaji Subash Chandra Bose Station) कर दिया गया है। यही वो जगह है जहां से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की माटी को आखिरी बार सलाम किया था। निकलकर बंगाल की सरहद पार करने में कामयाब हो गए थे।

2009 में हुआ था स्टेशन का पुनर्नामकरण

धनबाद के समाजसेवी निभा दत्ता ने गोमो स्टेशन का नाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। गृह मंत्रालय के आदेश पर गोमो स्टेशन का नाम नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन गोमोह रखा गया। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने 23 जनवरी 2009 में गोमो स्टेशन के बदले हुए नाम का अनावरण किया था।

Tags: jharkhand conectionNetaji Subhash Chandra Bose
Share198Tweet124
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Delhi: सुभाष चंद्र बोस की विरासत को सम्मान, गणतंत्र दिवस समारोह अब हर साल 23 जनवरी से मनाया जाएगा

by WriterOne
January 15, 2022
0

: स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की जयंती को शामिल करने के लिए...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Tej Pratap Yadav New Party: तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी टीम.. राजद से अलग हुई राह !

Tej Pratap Yadav New Party: तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी टीम.. राजद से अलग हुई राह !

July 20, 2025
‘नीतीश कुमार को खत्म करना चाहते हैं जेडीयू के कुछ विभीषण, निशांत ही बचायेंगे’

Upendra Kushwaha On Nitish Kumar: नीतीश कुमार अब पार्टी नहीं चला सकते.. उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत के लिए कर दी बड़ी मांग

July 20, 2025
Free Health Camp: पटना में InsiderLive की ओर से फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन

Free Health Camp: पटना में InsiderLive की ओर से फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन

July 20, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.