• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Jharkhand: आरपीएन के जाने का निहितार्थ, तत्‍काल हेमन्‍त सरकार पर नहीं है खतरा

January 25, 2022
Mangal Pandey statement on hijab controversy, Woman Ayush doctor job refusal news, Bihar hijab issue latest update, Nitish Kumar Ayush doctors program controversy

हिजाब मामले में महिला डॉक्टर का जॉब से इनकार.. मंत्री मंगल पांडे बोले मुझे जानकारी नहीं

December 18, 2025
Nitish Kumar hijab controversy image, Javed Akhtar reacts on hijab issue, Muslim woman doctor hijab viral video, Celebrities protest hijab controversy

हिजाब कंट्रोवर्सी पर सामने आया बॉलीवुड.. जावेद अख्तर ने कहा- नीतीश कुमार बिना शर्त माफ़ी मांगे

December 18, 2025
संजय सरावगी बिहार बीजेपी अध्यक्ष पदभार ग्रहण करते हुए, पार्टी कार्यालय में दिलीप जायसवाल और भाजपा नेता, दरभंगा विधायक संजय सरावगी भाजपा अध्यक्ष

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष.. पार्टी नेताओं में उत्साह

December 18, 2025
Nalanda police raid arms recovery, AK-47 cartridges seized Bihar, STF Bihar arrest smugglers, Biharsharif illegal weapons news

नालंदा में AK-47 कारतूसों की बड़ी खेप पकड़ी गई.. किराए के फ्लैट से चल रहा था हथियारों का ‘अंडरग्राउंड नेटवर्क’

December 18, 2025
Bihar mob lynching protest, जमीयत उलेमा-ए-हिंद प्रेस बयान, Nalanda lynching case image, Atahr Hussain family justice, Mob lynching legal action

बिहार मॉब लिंचिंग पर जमीयत का बड़ा एक्शन.. न्याय की लड़ाई के लिए बना स्पेशल लीगल पैनल, सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी लड़ाई

December 18, 2025
Sanjay Sarawagi oath ceremony, बिहार बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष, Dilip Jaiswal BJP, Darbhanga BJP leader Sanjay Sarawagi

बिहार बीजेपी के नए BOSS बने Sanjay Saraogi.. प्रदेश अध्यक्ष पद की संभाली कुर्सी

December 18, 2025
VB G Ramji Bill Lok Sabha, मनरेगा पर संसद में हंगामा, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, Shivraj Singh Chauhan Lok Sabha, ग्रामीण रोजगार योजना विवाद

VB-G-RAM-G Bill को लेकर तेजस्वी के सांसद गुस्से में.. महात्मा गांधी की आत्मा की हत्या के समान ! कांग्रेस भी बरसी

December 18, 2025
NIA arrest of Uncle Ji Kamalkant Verma, Illegal arms recovered by NIA raid, NIA team during Bihar arms smuggling operation, Weapons and ammunition seized in North India

पटना से पंजाब तक फैला था ‘अंकल जी’ का नेटवर्क, NIA की गिरफ्त में आते ही टूटी हथियार तस्करी की रीढ़

December 18, 2025
VB-G-RAM-G Bill Lok Sabha, Ravi Shankar Prasad Parliament speech, Shah Nawaz Hussain Ram statement, Chirag Paswan rural development plan

VB-G-RAM-G Bill पर संसद में सियासी संग्राम.. NDA नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

December 18, 2025
Vijay Sinha land reforms workshop Patna, ज्ञान भवन भूमि सुधार कार्यशाला, Bihar deputy CM review meeting, अंचलाधिकारी समीक्षा बैठक

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने CO पर कसा शिकंजा.. 31 दिसंबर तक सुधार नहीं तो सीधा एक्शन

December 18, 2025
Nitish Kumar Hijab Controversy, Giriraj Singh Statement on Hijab, Pappu Yadav Bihar Politics, Bihar Hijab Issue News

हिजाब विवाद : CM नीतीश कुमार के बचाव में उतरे भाजपा नेता.. पप्पू यादव भी बोले- इरादा गलत नहीं था

December 18, 2025
Samrat Chaudhary in Gaya, Sherghati medical college inauguration, Bihar deputy CM speech, Samrat Chaudhary law and order, Naxal free Bihar announcement

गोरखा वाहिनी के स्थायी प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 30 एकड़ भूमि को हरी झंडी.. सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

December 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, December 18, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

Jharkhand: आरपीएन के जाने का निहितार्थ, तत्‍काल हेमन्‍त सरकार पर नहीं है खतरा

by WriterOne
January 25, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने हाथ को बाय कर दिया। ट्वीट कर आरपीएन सिंह ने कहा है कि ”आज, जब पूरा राष्‍ट्र गणतंत्र दिवस का उत्‍सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्‍याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।”। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर तत्‍काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से त्‍यागपत्र की बात कही है। देश, जनता और पार्टी की सेवा का अवसर देने के लिए धन्‍यवाद कहा है। दबी जुवान से इसकी अटकलें पिछले कुछ समय से चल रही थी।

हेमन्‍त सरकार पर भी संकट के बादल

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले आरपीएन सिंह के जाने का मतलब है। एक तरफ यूपी के सियासी जंग में भाजपा का कांग्रेस को झटका है तो दूसरी तरफ झारखंड में हेमन्‍त सरकार पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। झारखंड में हेमन्‍त सरकार के सत्‍ता संभालने के बाद से ही सरकार को अस्थिर करने की साजिशों के खबर आते रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान सोनिया और युवराज राहुल गांधी के करीबी, भरोसेमंद और पार्टी में बड़े ओहदे पर रहने के बावजूद आरपीएन सिंह के जाने के पीछे कयास का दौर तेज हो गया है, आखिर आरपीएन को भाजपा ने क्‍या दिखा दिया और आरपीएन ने भाजपा को क्‍या दिखा दिया।

झारखंड पर संकट है खतरा नहीं

तमाम विरोध और आरोप-प्रत्‍यारोप के बावजूद के बावजूद दूसरे राउंड में भी आरपीएन सिंह पर कांग्रेस ने भरोसा करते हुए झारखंड का प्रभारी बनाये रखा। इनके नेतृत्‍व में ही कांग्रेस ने झारखंड में राज्‍य बनने के बाद सबसे बेहतर नतीजा दिया। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 16 सीटें हासिल कीं। हालांकि अपनी उपेक्षा को लेकर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पूर्व केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री सुबोध कांत सहाय और फुरकान अंसारी के निशाने पर रहे। मगर आरपीएन का ही सिक्‍का चलता रहा। इन्‍हीं के पसंदीदा राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया जिन्‍होंने सदन का चेहरा भी नहीं देखा था। इससे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं में आरपीएन के विरोधियों की संख्‍या बढ़ गई थी।

गणित पूरी तरह हेमन्‍त सोरेन के पक्ष में है

हेमन्‍त सरकार बनने के समय से ही सरकार के कम समय चलने, अस्थिर करने की खबरें आती रहीं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 42 विधायकों का गणित बैठता है। अभी 30 जेएमएम, 16 कांग्रेस, और एक आरजेडी सरकार में हैं। कांग्रेस के साथ जेवीएम से आये बंधु तिर्की और प्रदीप यादव मिलाकर कांग्रेस सदस्‍यों की संख्‍या 18 हो जाती है। हालांकि इन दोनों की पार्टी की सदस्‍यता का मामला विधानसभा अध्‍यक्ष की अदालत में लंबित है। एक माले विधायक का भी बाहर से समर्थन है। जाहिर है गणित पूरी तरह हेमन्‍त सोरेन के पक्ष में है। हालांकि सात-आठ विधायकों के पाला बदल लेने से गणित सरकार के खिलाफ हो जायेगा। जानकार मानते हैं कि कांग्रेस के आधा दर्जन विधायक आरपीएन के भरोसे के हैं। मगर सरकार को गिराना आसान नहीं है। कांग्रेस विधायकों में विभाजन के लिए 11 विधायकों का टूटना आवश्‍यक है।

Related Post

Samrat Chaudhary in Gaya, Sherghati medical college inauguration, Bihar deputy CM speech, Samrat Chaudhary law and order, Naxal free Bihar announcement

गोरखा वाहिनी के स्थायी प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 30 एकड़ भूमि को हरी झंडी.. सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

December 18, 2025
इरफान अंसारी और सम्राट चौधरी दिल्ली रिसेप्शन मुलाकात, Samrat Choudhary Irfan Ansari Delhi reception, Bulldozer Action Bihar politics image

झारखंड के मंत्री ने सम्राट चौधरी को दी नसीहत.. यूपी की नकल बिहार में नहीं चलेगी, रोकिए बुलडोजर एक्शन

December 17, 2025

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

December 15, 2025

‘कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और बाबूलाल मरांडी के बीच सांठगाठ..’ मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा आरोप

December 14, 2025

सरकार पर बढ़ जायेगा दबाव

विधानसभा अध्‍यक्ष भी हेमन्‍त के भरोसे के हैं। अगर कांग्रेस के कुछ सदस्‍य सरकार के खिलाफ मतदान में उतरते हैं तो दल बदल कानून के तहत उनकी सदस्‍यता चली जायेगी। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि कांग्रेस खेमे के लगभग सभी आदिवासी विधायक पूरी तरह सरकार के साथ एकजुट हैं। ऐसे में तत्‍काल हेमन्‍त सरकार पर खतरा नहीं है मगर सरकार पर दबाव बढ़ जायेगा। आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। आरपीएन के बूते सूबे की बागडोर संभालने वाले राजेश ठाकुर के साथ प्रदेश कांग्रेस की राजनीत पर भी गहरा असर पड़ेगा।

कांग्रेस में बहुत सहज नहीं दिख रहे थे आरपीएन

ताजा घटनाक्रम बताते हैं कि आरपीएन कांग्रेस में बहुत सहज नहीं दिख रहे थे। उत्‍तर प्रदेश की जमीन से आने के बावजूद कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों ने इनका नाम नहीं था। एक दिन पहले स्‍टार प्रचारकों की जारी सूची में उनका नाम शामिल किया गया। इससे जाहिर हो गया था कि आरपीएन कांग्रेस में दोयम दर्जे के हो गये थे। लगता है कांग्रेस को इसकी भनक थी इसलिए वह तवज्‍जो नहीं दी जा रही थी।

आरपीएन पडरौना राजघराने से आते हैं

ओबीसी समाज से आने वाले आरपीएन उत्‍तर प्रदेश के पडरौना राजघराने से आते हैं।  कुशीनगर जिला के पडरौना से 1996 से 2009 तक कांग्रेस के विधायक रहे। पडरौना 2009 में यहीं से संसदीय चुनाव जीते। कांग्रेस नीत सरकार में वे गृह राज्‍य मंत्री के साथा साथ सड़क परिवहन और पेट्रोलियम मंत्री का जिम्‍मा भी संभाल चुके हैं। उत्‍तर प्रदेश में ओबीसी के मोर्चे पर लगातार झटका लग रहा था। ऐसे में आरपीएन सिंह की आमद से एक बड़ी राहत मिलेगी।

2014 और 2019 के संसदीय चुनाव में पराजित हुए

आरपीएन की जमीन इसी पडरौना सीट से स्‍वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ते रहे हैं। अभी भाजपा से नाता तोड़ सपा का दामन थामने वाले मौर्य 2009 में पड़रौना संसदीय क्षेत्र से ही बसपा से चुनाव लड़े थे मगर आरपीएन सिंह के हाथों पराजित हुए थे। हालांकि 2014 और 2019 के संसदीय चुनाव में पराजित हुए। सपा का दामन थापने के बाद मौर्य और भाजपा से आरपीएन दोनों के पड़रौना से ही लड़ने का कयास लगाया जा रहा है। संभव है आरपीएन के साथ पडरौना के करीबी इलाकों के कुछ कांग्रेसी भी भाजपा में शामिल हों और मैदान में भी उतरें। बहरहाल भाजपा से लगातार किनारे होते ओबीसी नेताओं के बीच इसी जमात से आने वाले कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पर डोरे डाल भाजपा ने राहत की सांस ली है। आने वाले दिनों में इस नये समीकरण के कई और परत उतरेंगे।

Tags: BJPCongresshemant sorenJharkhand politicsRPN singh
Share198Tweet124
WriterOne

WriterOne

Related Posts

Samrat Chaudhary in Gaya, Sherghati medical college inauguration, Bihar deputy CM speech, Samrat Chaudhary law and order, Naxal free Bihar announcement

गोरखा वाहिनी के स्थायी प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 30 एकड़ भूमि को हरी झंडी.. सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

by RaziaAnsari
December 18, 2025
0

बिहार में आंतरिक सुरक्षा और विशेष पुलिस बलों की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

इरफान अंसारी और सम्राट चौधरी दिल्ली रिसेप्शन मुलाकात, Samrat Choudhary Irfan Ansari Delhi reception, Bulldozer Action Bihar politics image

झारखंड के मंत्री ने सम्राट चौधरी को दी नसीहत.. यूपी की नकल बिहार में नहीं चलेगी, रोकिए बुलडोजर एक्शन

by RaziaAnsari
December 17, 2025
0

Samrat Choudhary Bulldozer Action: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे के विवाह उपलक्ष्य में दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन कार्यक्रम...

PM Modi three nation visit, प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा, India Jordan meeting, PM Modi Ethiopia visit, PM Modi Oman Sultan meeting

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

PM Modi foreign visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से एक अहम और बहुपक्षीय कूटनीतिक यात्रा पर निकल रहे हैं,...

इरफान अंसारी झारखंड कांग्रेस, प्रदीप यादव सीएलपी नेता, झारखंड विधानसभा विवाद, कांग्रेस आंतरिक कलह, हंसडीहा अस्पताल चोरी मामला

‘कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और बाबूलाल मरांडी के बीच सांठगाठ..’ मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा आरोप

by RaziaAnsari
December 14, 2025
0

झारखंड कांग्रेस में आंतरिक विवाद (Jharkhand Congress Crisis) ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया है, जहां मंत्री डॉ. इरफान अंसारी...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.