[Team insider] जून का महीना चल रहा है और राज्य में गर्मी का भी परा हाई है हर इंसान गर्मी से त्रस्तहो चूका है लोग अपने अपने घरो में दुबके रहते है दिन के समय में राजधानी रांची की सड़के खली हो जाती है हलाकि राज्य के कई इलाकों में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हुई थी लेकिन इसके बावजुद गर्मा से कोई राहत नहीं मिली है। फिलहाल राज्य के लोगों को अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैl
अगले पाच दिनों में हो सकती है बारिश
झारखण्ड के मौसम वैज्ञानिको का कहना है की अगले पांच दिनों में राज्य के उत्तर पूर्वी भागों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना हैl ऐसी ही स्थिति दक्षिण और मध्य भाग में भी देखी जा सकती हैl
लू से हो सकते है परेशान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना हैl जिनमें पलामू , गढ़वा, चतरा, कोडरमा लातेहार, और लोहरदगा जिले के इलाके शामिल हैंl बोकारो, गुमला, रामगढ़ और रांची जिले कुछ भागों में आज मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने पूरी संभावना हैl फिलहाल रांची तथा उसके आसपास के इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना हैl




















