JAMSHEDPUR: मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पेशाब किये जाने के खिलाफ झामुमो पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एवं मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया। जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भी जिला झामुमो कमिटी के द्वारा पुतला दहन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झामुमो नेताओं ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि भाजपा आदिवासियों पर दमन की नीति अपनाती है। इनके नेता व कार्यकर्त्ता कई कुकृत्य में संलिप्त है। लेकिन इनकी पार्टी बचाने का कार्य करती है। आज कार्रवाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति मध्यप्रदेश की सरकार ने की है। वहां के मुख्यमंत्री सहानुभूति लूटने का प्रयास कर रहें है।
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 48 IPS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों के एसपी बदले गए
झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।...