• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी परिवारवाद और वंशवाद की पार्टी, झारखंड का विकास रुका, परिवार का खजाना भरा : भजनलाल शर्मा

September 29, 2024
जल्दी जल्दी काम पूरा कीजिये.. CM नीतीश ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा.. CM नीतीश करेंगे दौरा

May 10, 2025
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी.. 21391 अभ्यर्थियों का चयन

May 10, 2025
शैलेंद्र प्रताप सिंह को तलवार और पगड़ी पहनाते हुए

छपरा में गूंजा महाराणा प्रताप का पराक्रम, सारण विकास मंच ने मनाया राष्ट्रगौरव का पर्व

May 9, 2025
दिल्ली AIIMS  के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

दिल्ली AIIMS के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

May 9, 2025
भारत के 24 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद

भारत के 24 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद

May 9, 2025
भारत ने टेरिटोरियल आर्मी की 14 बटालियन को किया सक्रिय, सेना प्रमुख को मिला विशेष अधिकार

भारत ने टेरिटोरियल आर्मी की 14 बटालियन को किया सक्रिय, सेना प्रमुख को मिला विशेष अधिकार

May 9, 2025
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने की शांति वार्ता की अपील

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने की शांति वार्ता की अपील

May 9, 2025
भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

भारतीय सेना ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को किया नाकाम

May 9, 2025
गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गृह मंत्रालय का निर्देश: सभी राज्य अपनी आपातकालीन शक्तियां करें लागू, पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

May 9, 2025
पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

पाकिस्तानी संसद में पीएम शहबाज शरीफ ‘बुजदिल’ करार

May 9, 2025
दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

दिल्ली में आज से शुरू हुआ सायरन लगाने का कार्य, मंत्री परवेश वर्मा ने दी जानकारी

May 9, 2025
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने और वार्ता का आग्रह किया

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाइयों को रोकने और वार्ता का आग्रह किया

May 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 10, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी परिवारवाद और वंशवाद की पार्टी, झारखंड का विकास रुका, परिवार का खजाना भरा : भजनलाल शर्मा

by
September 29, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को देवघर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। वहां उन्होंने कहा कि झारखंड पवित्र धरती है। देवघर यानी देवताओं का गढ़, यहां का इतिहास बहुत रोचक है। यहां महात्मा गांधी आए थे, रविंद्र नाथ आए थे पंडित दिनदयाल उपाध्याय समते कई महापुरुष ने इस धरती पर अपना योगदान दिया है। परिवर्तन यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का यात्रा है, क्योंकि झारखंड के लोगों को रोजगार मिले, किसानों और बहनों को सम्मान मिले। उनका जीवन यापन ठीक प्रकार से हो इसलिए परिवर्तन करनी है। शर्मा ने हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर कहा कि इस सरकार ने जो घोषणा पत्र में वादे किए उसको पूरा किया क्या? यहां कोई भी काम नहीं हुआ।

हेमंत सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, यह किसी से छूपा हुआ नहीं है। इस बात को जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के लोग भी जानते हैं। झामूमो परिवार की पार्टी है, ये वंशवाद की पार्टी है। परिवारवादी पार्टियां देश, समाज, मजदूर, किसान, युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ नहीं करने वाली है। ये वे लोग हैं जो अपने परिवार की सेवा करते हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस और जेएमएम ने यहां के लोगों के लिए क्या सोचा? मैं कहना चाहता हूं कि जेएमएम का पिछला घोषणा पत्र पढ़ लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि उन्होंने क्या वादा किया था और कितना पूरा किया। कांग्रेस ने भी कई घोषणाएं की थीं, लेकिन उन पर काम किया क्या? जब चुनाव आते हैं, तो ये लोग लूट और झूठ की कहानियां गढ़ते हैं। ये लूट और झूठ के अलावा कुछ नहीं करते, और जब चुनाव करीब आते हैं, तो हमारे मजदूर, किसान और आदिवासी भाइयों को बहकाने के लिए नई रणनीति बनाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DAV0oULybwX/?igsh=MWYyNmRvNW9rc2JxOA%3D%3D

केंद्र की भाजपा सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 2014 से पहले देश की स्थिति कैसी थी, याद कीजिए। आतंकवाद और नक्सलवाद से पूरा देश परेशान था, लेकिन आज नक्सलवाद कहीं नजर आता है क्या? इस देश और राज्य में अगर किसी ने गरीब कल्याण की योजना लागू की है, तो वह हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। गरीबों और किसानों के हित की बात अगर किसी ने की है, तो वह प्रधानमंत्री मोदी जी ने की है। गांवों तक सड़क पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा था। आज तक किसी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया था क्या? लेकिन इस काम को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ही किया।

उन्होंने आगे कहा, जब चुनाव आते हैं, तो इंडी गठबंधन झूठे वादे और झूठी बातें करके जनता को बरगलाने का काम करती हैं। यहां के आदिवासी लोगों ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और संघर्ष किया था। हमारे पूर्वजों ने यह लड़ाई इसलिए लड़ी थी ताकि आज की सत्ता और आने वाली पीढ़ियाँ ठीक से काम कर सकें, और जनता को उनका हक मिल सके। आदिवासियों ने अपने जीवन का त्याग करके, दूसरों के जीवन की भलाई के लिए संघर्ष किया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने, जिस तरह पूरे देश में तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के आधार पर इस देश और झारखंड प्रदेश को चलाने का काम किया। कांग्रेस और जेएमएम एक दूसरे के प्यारे हो गए हैं क्योंकि दोनो भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया। कांग्रेस- झामूमो सिर्फ जनता को बरगलाकर भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा, “भाजपा संगठन के साथ काम करती है, और भाजपा में हर समाज के लोगों को मौका मिलता है।

Related Post

जल्दी जल्दी काम पूरा कीजिये.. CM नीतीश ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा.. CM नीतीश करेंगे दौरा

May 10, 2025
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी.. 21391 अभ्यर्थियों का चयन

May 10, 2025

छपरा में गूंजा महाराणा प्रताप का पराक्रम, सारण विकास मंच ने मनाया राष्ट्रगौरव का पर्व

May 9, 2025

दिल्ली AIIMS के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

May 9, 2025

भाजपा में न परिवारवाद है, न वंशवाद, और न जातिवाद। लेकिन झारखंड की इस सरकार में आप देखेंगे कि या तो आप खुद होंगे, या आपकी पत्नी होगी, पत्नी नहीं होगी तो बेटा होगा, बेटा नहीं होगा तो बहू होगी। यही झारखंड की स्थिति है। हमें ऐसे राजनीतिक दलों पर विचार करना होगा जो सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं, और इन्हें जनता को जवाब देना होगा। उन्होंने आगे कहा, झामूमों, कांग्रेस और आरजेडी ने भ्रष्टाचार कर आम जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। इनके घोषणा पत्र को देख लेना और मिलान कर लेना कि इन्होंने कितने वादे किए और कितने पूरे किए। भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र नहीं होता, वह संकल्प पत्र होता है। जो 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था, वह 2019 तक पूरा किया। जो 2019 में कहा, उसे 2023 तक करके दिखाया।

अब 2024 में जो वादा किया है, उसे भी आने वाले समय में पूरा करेंगे। राजस्थान की भाजपा सरकार पर बोलते हुए उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी। उनका भी घोषणा पत्र आया था, लेकिन उन्होंने केवल लूट और झूठ की दुकान खोल रखी थी। हमारे किसान और मजदूर के बच्चे जब परीक्षा देते थे, तो पेपर लीक हो जाते थे। उन्होंने युवाओं को केवल आंसू दिए। लेकिन अब, हमारी भाजपा सरकार बने 9 महीने हो चुके हैं और हमने 50% संकल्प पत्र को पूरा कर दिया है। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति है, क्योंकि हम जनता के बीच जाते हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत का पालन करते हैं, अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करते हैं। आगामी चुनाव में सोच-समझकर वोट करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, जब हम बाजार जाते हैं, तो हर सामान को ध्यान से देखकर लाते हैं। अब, जब आप पांच साल के लिए सरकार चुनने जा रहे हैं, तो क्या आप बिना सोचे-समझे वोट करेंगे?

क्या आप नहीं देखेंगे कि कौन तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है? आज राज्य में घुसपैठिए आकर चले जाते हैं। उनसे पूछना चाहिए कि घुसपैठियों से उनका क्या रिश्ता है। ये घुसपैठिए उन्हें वोट दिलाने के लिए आते हैं। ऐसे दल, जो प्रदेश को खतरे में डालते हैं और युवाओं, किसानों, और आदिवासी भाइयों को धोखा देते हैं, उन्हें हटाना जरूरी है। दिवासियों की संख्या घट रही है और तुष्टिकरण करने वालों की संख्या बढ़ रही है। बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है, इस पर सोचना पड़ेगा कि इन्हें कौन ला रहा है और आदिवासियों की संख्या कौन कम कर रहा है। उन्होंने कहा, “जेएमएम ने जो वादे किए थे, क्या उन्हें पूरा किया? क्या झारखंड में पांच लाख युवाओं को नौकरी दी गई? क्या शिक्षकों को स्थायी किया गया? क्या सहायक पुलिस कर्मियों को स्थायी किया गया? इस सरकार ने एक भी काम नहीं किया।

मजदूरों और उनके बच्चों की चिंता नहीं की। आप अपने भविष्य की चिंता नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? जब माताएं बाजार से मटका खरीदने जाती हैं, तो उसे ठोक-बजाकर देखती हैं कि कहीं वह चटकी तो नहीं है। इसी तरह, आपको सरकार चुनने से पहले ठोक-बजाकर देखना होगा कि कौन सी पार्टी आपका भला कर सकती है। सिर्फ एक ही पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है, और वह पार्टी भाजपा है। उसके नेता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने देश का सम्मान और स्वाभिमान दुनिया में बढ़ाया है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, जहां कांग्रेस होती है, वहां घोटाले होते हैं। कांग्रेस, जेएमएम, और आरजेडी का गठजोड़ सिर्फ घोटालों के लिए जाना जाता है। इन घोटालेबाजों को आगामी चुनाव में करारा जवाब देना होगा और भारतीय जनता पार्टी को चुनना होगा, क्योंकि भाजपा जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पंजे ने देश को गंजा कर दिया है।

Share196Tweet123

Related Posts

जल्दी जल्दी काम पूरा कीजिये.. CM नीतीश ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा.. CM नीतीश करेंगे दौरा

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था...

ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी.. 21391 अभ्यर्थियों का चयन

by RaziaAnsari
May 10, 2025
0

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद आए...

शैलेंद्र प्रताप सिंह को तलवार और पगड़ी पहनाते हुए

छपरा में गूंजा महाराणा प्रताप का पराक्रम, सारण विकास मंच ने मनाया राष्ट्रगौरव का पर्व

by Pawan Prakash
May 9, 2025
0

छपरा: ऐतिहासिक चेतना, राष्ट्रगौरव और वीरता की मिसाल महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर सारण विकास मंच द्वारा छपरा में...

दिल्ली AIIMS  के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

दिल्ली AIIMS के कर्मचारियों की छुट्टियाँअगले आदेश तक रद्द

by PadmaSahay
May 9, 2025
0

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर दोनों देशों को युद्ध के कगार...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
जल्दी जल्दी काम पूरा कीजिये.. CM नीतीश ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यो का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा.. CM नीतीश करेंगे दौरा

May 10, 2025
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी.. 21391 अभ्यर्थियों का चयन

May 10, 2025
शैलेंद्र प्रताप सिंह को तलवार और पगड़ी पहनाते हुए

छपरा में गूंजा महाराणा प्रताप का पराक्रम, सारण विकास मंच ने मनाया राष्ट्रगौरव का पर्व

May 9, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.