रांची: यूं तो सोशल मीडिया आज सबकी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया ने लोगों के बीच की दूरी घटाई है। राजनीति में भी सोशल मीडिया आज अहम भूमिका निभा रहा है इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। लेकिन इसी सोशल मीडिया के कारण आज एक एहम चर्चा छिड़ गयी है। दरअसल, भाजपा का समर्थन करनेवाली एक आदिवासी हो समाज की सोशल मीडिया यूजर के साथ जेएमएम पूर्वी ने अभद्र टिप्पणी की। इस बात को लेकर चम्पई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है। उनहोंने लिखा है कि झारखंड के हो आदिवासी समाज की एक बाइकर बेटी देश-दुनिया में राज्य का नाम रौशन कर रही है। लेकिन अपने ही राज्य के सत्ताधारी दल के आधिकारिक X handle से उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। क्या यही है झामुमो का मईयां सम्मान ? यह “हो समाज” का अपमान है। राज्य की एक आदिवासी बेटी का अपमान है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वैसे तो ये लोग महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी कहानियां सुनाते हैं, लेकिन कभी सीता सोरेन तो कभी कंचन उगुरसंडी के बहाने, बार-बार इनका सच दुनिया के सामने आ ही जाता है। झारखंड की जनता सब देख रही है। बतातें चलें कि कंचन उगरसंडी नाम की इस युवती ने बीजेपी के समर्थन में पोस्ट डाले थे जिसके जवाब में जेएमएम पूर्वी सिहंभूम नाम के एक्स हैंडल ने कुछ आपत्तिजनक शब्द लिख दिया। इसके बाद भाजपा ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज की है।
भारत से रिश्तों पर तारिक रहमान का पहला बड़ा संकेत: बोले- ढाका की नई विदेश नीति जनता के हित से तय होगी
Tarique Rahman India policy: बांग्लादेश के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बीएनपी प्रमुख और संभावित प्रधानमंत्री तारिक रहमान...




















