RANCHI : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जबरदस्त पलटवार करते हुए देश की सीमा की सुरक्षा में लगे सुरक्षा बलों को अपनी घटिया राजनीतिक एजेंडा नहीं बनाने की सलाह दी। प्रतुल ने कहा कि पूरे देश को इस बात का गर्व है कि विश्व का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल BSF अपना 59वाँ स्थापना दिवस मना रहा है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा इस पर भी अपनी विकृत मानसिकता से उबार नहीं सकी। प्रतुल ने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था और कार्यक्रम में भाजपा के सांसद ,विधायक आमंत्रित थे जिन्होंने शिरकत की। प्रतुल ने कहा कि पांचो राज्य में कमल खिलाने जा रहा है और इससे बौखला कर झारखंड मुक्ति मोर्चा अनर्गल बयानबाजी कर रही है। आगामी चुनावों में झारखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा का सुपड़ा साफ होने वाला है।
पूर्णिया में नरसंहार: अंधविश्वास में डूबे गांववालों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाया!
बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर...