बिहार में आज यानी 22 अगस्त को जूनियर डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर कर रहे है। उनका कहना है कि 1 जनवरी 2020 से ही स्टाइपेंड की राशि बढ़ाने की मांग की गई थी जिसे अब तक नहीं बढ़ाया गया है। उनके इस मांग को पूरी ना करने पर पीएमसीएच समेत बिहार के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए है। डॉक्टरों की इस प्रदर्शन से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को हो रही है परेशानी
बता दें की जूनियर डॉक्टरों स्टाइपेंड बढ़ाए जाने के मामला में पहले भी धरना किया था। लेकिन तब कोरोना काल के कारण सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स को स्टाइपेंड में इजाफे का विचार करने को ले कर आश्वासन दिया था। पर अब डॉक्टरों की मांग पूरी ना होने पर अब वह फिर से धरना देने सड़क पर उतर गए है। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वही अस्पताल में इमरजेंसी सेवा अब भी जारी है।




















