नेशनल कंपनी लॉ एपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के ज्युडिशियल मेंबर जस्टिस अनंत बिजय सिंह की मां स्वर्गीय पृथ्वी सिंह के निधन के बाद शुक्रवार को उनका श्राद्धकर्म आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजधानी पटना स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं।
श्रद्धांजलि देने वालों में पटना हाई कोर्ट के जस्टिस राजीव रॉय, झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस चंद्रशेखर, जस्टिस संजय प्रसाद, पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस दिनेश सिंह झारखंड के चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह, बिहार के सीएम के परामर्शी व बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी सिंह, आईएएस संतोष कुमार मल्ल, आईएएस मनोज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विंध्याचल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।




86 वर्ष की उम्र में निधन
जस्टिस सिंह की मां का निधन 1 अप्रैल को पश्चिम चंपारण के लौकरिया पंचायत के तिनफेड़िया स्थित उनके पैतृक गांव में हुआ। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। स्वर्गीय पृथ्वी सिंह एक धर्म परायण महिला थीं। उनकी ख्याति एक सामाजिक महिला की रही है। धरती से उनका जुड़ाव गहरा रहा है।