BOKARO : CCL बीएंडके क्षेत्र के नए महाप्रबंधक के रामाकृष्णा ने गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान वहां मौजूद निवर्तमान महाप्रबंधक एम के राव ने एक दूसरे को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। इसके बाद हैंड ओवर टेक ओवर की विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई। नए महाप्रबंधक के रामाकृष्णा ने कहा कि एक टीम वर्क के तहत क्षेत्र के मजदूरों, अधिकारियों, श्रमिक प्रतिनिधियों एवं विस्थापितों को एक साथ लेकर बेहतर उत्पादन एवं डिस्पैच कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता है। बीएंडके क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सभी के साथ मिलकर सार्थक प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर PO मनोज कुमार सिंह, कन्हैया शंकर ग्रेवाल व अरविंद शर्मा, एसओएम के डी प्रसाद, एसओईएंडएम जी मोहंती, एसओपी राजीव कुमार, एसओ पीएंडपी शंभू नाथ झा, एसओसी सतीश सिंहा, एएफएम जी चौबे, एसओ भू राजस्व पदाधिकारी बीके ठाकुर, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ सिंह, कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह, एएमओ एस के भारतीय, सहित प्रतिनिधियों गजेंद्र प्रसाद सिंह,राहुल कुमार, कमल सिंह, शंकर नायक, लव कुमार, निमेश तिवारी, सुनील सिंह ,चंदन राम आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।




















