झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा। कभी नेता पार्टी बदल ले रहे तो कभी पार्टी उमीदवार बदल ले रही है। इस बीच झारखंड की राजनीति से एक नया मामला सामने आ रहा है, जहां ये चर्चा है कि इस बार कल्पना सोरेन BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के गृह जिले से चुनाव लड़ेंगी।
दरअसल, देश में जहां BJP और कांग्रेस के बीच जोरदार टक्कर चल रही है। वहीं झारखंड में JMM पार्टी अकेले ही BJP से भिड़ने की तैयारी कर रही है। एक तरफ जहां ED हेमंत सोरेन पर अपनी दबिश बना रही है, वहीं उनकी पत्नी अकेले चुनाव मैदान को भून रही है। इस बीच एक नई खबर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना बाबूलाल के गृह जिले गिरिडीह से राजनीतिक उड़ान भरेंगी। वह गिरिडीह के गांडेय विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगी। गांडेय में कल्पना को रोकना बाबूलाल और भाजपा के लिए आसान नहीं होगा।
हालांकि गांडेय सीट पर उनका मुकाबला किस BJP उमीदवार से होगा ये साफ नहीं हो पाया है। बता दें कि कल्पना की उड़ान को रोकने के लिए बाबूलाल और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त रूप से यहां मोर्चा संभाल लिया है। कहा जा रहा है कि गांडेय में कल्पना को रोकना बाबूलाल और भाजपा के लिए आसान नहीं होगा।




















