SARAIKELA : सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने मंगलवार को मोबाईल चोरी के दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि बीते 21 जुलाई को इस्लामनगर निवासी शाहिद अब्बास के घर से दो मोबाईल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए मोबाईल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अबू बकर जो जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर का रहने वाला है, वहीं दूसरा कपाली के इस्लामनगर निवासी शेख शोएब इमाम है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के कुल चार मोबाइल जब्त किया है।
राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार में AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का बड़ा संकेत.. हम समर्थन देने के लिए नहीं बने
देशभर में राज्यसभा (Rajya Sabha Election Bihar) की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों...




















