JAMSHEDPUR : आज करम एकादशी है। प्रकृति को समर्पित भाई- बहन के अटूट रिश्तों का यह पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है जिसे भाई- बहन बड़े ही निष्ठा भाव से करते हैं। एक हफ्ते पूर्व से ही इस पर्व की तैयारी शुरू हो जाती है। करम एकादशी के दिन पारंपरिक नृत्य-संगीत करते हुए भाई अपनी बहन के लिए करम डाली लेकर आते हैं, जिसकी रात में पूजा-अर्चना की जाती है। बताया जाता है कि करम एकादशी के दिन भाई-बहन दोनों उपवास रहकर एक दूसरे के लंबी आयु की कामना करते हैं। जमशेदपुर में भी करम एकादशी के मौके पर कुड़मी समाज के युवक-युवतियां करम पूरे उत्साह के साथ लेकर अखाड़ा पहुंचे। जहां करम की डाली स्थापित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना शुरू की। बताया गया कि यह पूजा रात भर चलेगा, जिसमें पारंपरिक नृत्य-संगीत किया जाएगा और अगले दिन विधिवत करम डाली का विसर्जन किया जाएगा।
खेल मंत्री नहीं, खिलाड़ियों की बड़ी बहन.. श्रेयसी सिंह ने सम्मान समारोह में कह दी बड़ी बात
पटना में आयोजित बिहार ओलंपिक संघ एवं राज्य खेल संघों के भव्य सम्मान समारोह ने रविवार को खेल जगत के...




















