एक दिन पहले बने गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 31 अगस्त 2022 को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। इससे पहले समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल श्री फागू चौहान को 30 अगस्त को ही उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग विभाग दिया गया था। अब उनके इस्तीफा देने के बाद विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।
कोर्ट से आज भर की मोहलत
महागठबंधन सरकार में मंत्री बने कार्तिक कुमार को कोर्ट ने एक सितंबर तक की छूट दी थी। गुरुवार, एक सितंबर को उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। दानापुर कोर्ट ADJ-3 कोर्ट में नीतीश सरकार के मंत्री कार्तिक कुमार के आगे की राजनीति निर्भर करेगी। दरअसल, 2014 के अपहरण के एक मामले में वे आरोपित हैं। माना जा रहा है कि महागठबंधन सरकार इस्तीफे को शहादत के रूप में दिखाएगी। इसमें अगर कार्तिक को राहत मिलती है तो मंत्रिमंडल में उनकी वापसी भी हो सकती है। राहत नहीं मिलने की सूरत में यह बताया जाएगा कि नैतिकता का पालन करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया जाएगा।
अपहरण के मामले में आरोपी
मोकामा के बाहुबलि विधायक अनंत सिंह के साथ कार्तिक कुमार पर भी एक अपहरण का मामला दर्ज है। मामला 2014 का है, जिसमें आरोप है कि इन लोगों ने बिहटा में राजू सिंह का अपहरण किया था। इस मामले में बिहटा थाने में FIR भी दर्ज है। कार्तिक कुमार के खिलाफ वारंट भी निकला था। उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना था। इसके लिए उन्हें 16 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन बदली राजनीतिक परिस्थितियों में कार्तिक कुमार एलएलसी से मंत्री बन गए। वैसे तो मंत्री बनने से पहले 12 अगस्त को ही कोर्ट से कार्तिक कुमार को एक सितंबर तक के लिए राहत मिली। लेकिन विवाद इस पर शुरू हुआ कि जब वारंट निकला हुआ है तो मंत्री कैसे बन गए।
पहली बार में ही MLC से मंत्री
कार्तिक कुमार मोकामा के रहने वाले हैं। 2022 में ही स्थानीय निकाय से राजद के टिकट पर एमएलसी बने हैं। पहली ही बार में विधान परिषद का रास्ता तय करने वाले कार्तिक कुमार को मंत्री परिषद में भी जगह मिल गई। नीतीश कुमार ने पहले उन्हें विधि विभाग का जिम्मा सौंपा था। बुधवार को विभाग बदल गया। उन्हें विधि विभाग से गन्ना उद्योग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन बुधवार को ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया।




















