नालंदा जिले में पुलिस की छवि को झकझोरने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां थरथरी थाना प्रभारी (थानाध्यक्ष) संजय कुमार सिंघानिया पर एक महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सुशासन बिहार और महिला सम्मान के सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
वीडियो में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघानिया वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, जहां वे एक महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम न्यायालय के आदेश पर रामवचन गोप नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी के दौरान परिजनों और स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया। नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में महिला पुलिसकर्मियों को आगे होना चाहिए था, लेकिन थानाध्यक्ष खुद हाथापाई में शामिल हो गए और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।
जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रामवचन गोप की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी. जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, परिजनों और महिलाओं ने गिरफ्तारी का विरोध किया. इसी दौरान हालात बिगड़ गए.ह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण और सम्मान के मिशन पर बड़ा सवाल खड़ा करती है. एक ओर सरकार महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की बात करती है. दूसरी ओर, थानेदार ही महिला पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं.






















