JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर बस्ती में नायडू बाघ नामक व्यक्ति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरे बस्ती में सनसनी फैल गई। हालांकि सूचना मिलते ही मृतक व्यक्ति के परिजन पहुंचे। शव को देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नायडू बाग अकेले घर में रहता था और काफी शराब का सेवन करता था, जिसकी वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। सुबह जानकारी मिली की उसकी हत्या हो गई है। उनकी पत्नी और सास का आरोप है कि घर पर कब्जा करने के लिए आसपास के लोगों ने इसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
बिहार की 53 जेलों में लगेंगे 9,073 नए CCTV.. निगरानी सिस्टम होगा हाईटेक
बिहार सरकार ने राज्य की जेल व्यवस्था (Bihar Jail CCTV) को तकनीक के जरिए अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित बनाने...




















