• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

जानिए झारखंड में खिल रहा है कमल या तीर घनुष से लगेगा निशाना! किसकी बनेगी सरकार

November 21, 2024
Rahul Kumar Sharma on Bihar crime, Nitish government criticism news, Patna Aurangabad crime case, RJD MLA statement

‘चारों तरफ लाशें, कातिल बेनाम’ जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार शर्मा का नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

February 20, 2026
Begusarai dead body found, Bihar murder suspected case, Manjhaul police investigation, Ganesh Kumar death news

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मैदान से मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

February 20, 2026
AI summit protest Youth Congress, PM Modi slogan protest news, Delhi Police arrest at AI event, shirtless protest India

AI Summit में हंगामा: ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी से मचा राजनीतिक बवाल

February 20, 2026
Cancer types in India news, most common cancer lifestyle risk, Breast cancer and mouth cancer India, oncology expert statement

Cancer Types in India: बदलती लाइफस्टाइल बना रही कैंसर का नया नक्शा, भारत में तेजी से बढ़ रहे 5 सबसे खतरनाक कैंसर

February 20, 2026
Jharkhand voter list SIR process, Election Commission directive news, Special Intensive Revision India, voter verification Jharkhand

Jharkhand SIR News: मतदाता सूची की बड़ी सफाई की तैयारी, अप्रैल से शुरू होगा Special Intensive Revision, चुनाव आयोग का राज्यों को अलर्ट

February 20, 2026
Tejashwi Yadav attacking Bihar government, Bihar crime controversy news, opposition on law and order, RJD leader statement

‘अपराधियों को संरक्षण, सवाल करने वालों को जेल’ तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला, सदन में गरजने के दिए संकेत

February 20, 2026
Pappu Yadav allegation on SSP Patna, Bihar security controversy news, Y category security dispute, Patna police latest update

‘मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है’ पप्पू यादव का बड़ा आरोप, SSP पटना पर लगाए गंभीर सवाल

February 20, 2026
परिषद में हंगामा: राबड़ी का कानून-व्यवस्था पर हमला, नीरज कुमार बोले- 72 मुकदमों वाला शरीफ कैसे

परिषद में हंगामा: राबड़ी का कानून-व्यवस्था पर हमला, नीरज कुमार बोले- 72 मुकदमों वाला शरीफ कैसे

February 20, 2026
Amrit Bharat Express Panvel Alipurduar, Bihar train timing news, Indian Railways new train route, Panvel to Alipurduar express schedule

Amrit Bharat Express से बिहार को नई रफ्तार, पनवेल-अलीपुरद्वार ट्रेन की टाइमिंग जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा साप्ताहिक सफर

February 20, 2026
Kishanganj DPO arrested taking bribe, Anita Kumari vigilance raid, Bihar corruption case news, ICDS officer bribery scandal

किशनगंज में घूसकांड से हड़कंप, आईसीडीएस की DPO अनीता कुमारी रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

February 20, 2026
बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा

बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा

February 20, 2026
Pappu Yadav statement on The Kerala Story 2, Kerala Story 2 controversy news, Bihar MP reaction on film, cinema and politics India

‘फिल्म तय करेगी सत्ता या समाज?’ ‘द केरला स्टोरी-2’ विवाद पर पप्पू यादव का तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र में सिनेमा पर पहरा क्यों

February 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, February 20, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

जानिए झारखंड में खिल रहा है कमल या तीर घनुष से लगेगा निशाना! किसकी बनेगी सरकार

by
November 21, 2024
in Uncategorized
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड का चुनाव सम्पन्न हो चुका है अब बेसब्री से झारखंड की जनता को नतीजों की प्रतीक्षा है। 23 नवंबर को सुबह सात बजे से वोटों की गिनती आरंभ हो जाएगी। इसके बाद तय हो जाएगा कि झारखंड में तीर धनुष चलेगा या कमल खिलेगा। हालांकि रूझानों पर नजर डालें तो कई तरह के समीकरण निकल कर सामने आ रहें है। कई सर्वे झारखंड की जनता के मन को टटोलने के लिए किए गये हैं लेकिन से आंकलन कितने सही हो सकेंगे ये तो समय बताएगा। बहरहाल, यदी हम एक्जिट पोल की बात करें तो मैट्रिज के एक्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार झारखंड में भाजपा एनडीए की सरकार बन सकती है।

बता दें Matrize Exit Poll के आंकड़ों में झारखंड की 81 सीटों में से एनडीए को 46 और INDIA गठबंधन को 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं। वहीं एक्सिस माय इंडिया इंडिया गठबंधन को 53 और एनडीए 25 सीटें दी गयी है। अन्य को 3 सीट दी गयी है। उत्तरी छोटा नागपुर की 25 सीटों में NDA को 11, INDIA को 12 वहीं JLKM को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि एक्जिट पोल को लेकर हाल ही में चुनाव आयोग ने कहा था कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को एग्जिट पोल के कारण पैदा होने वाली उम्मीदों के बारे में आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। बता दें हाल ही में हरियाणा चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी गलत साबित हो गई थी। इसके बाद कई दलों ने मतगणना प्रक्रिया पर संदेह जताया था। इस मसले पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का बयान सामने आया था।

वहीं झारखंड के चुनाव को लेकर भी कई एक्जिट पोल दावा कर रहें कि अमुक पार्टी की सरकार आ रही है। लेकिन चनाव और मतदान को लेकर सबसे पहले ये समझाना आवश्यक है कि नेता की पहुंच जनता तक कितनी है। दूसरी बात भारत में पारंपरिक मतदाताओं की भी प्रभाव रहता है। ये पारंपरिक मतदाता अपने समुदाय जाति और व्यक्तिगत सबंधों पर आश्रित होते है। इनके सिकड़ी को भेदना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होता। जाति के नाम पर वोट की राजनीति लोकतंत्र के लिए बेशक सही नहीं पर ये सच है कि आज भी जातिगत वोट चुनाव में निर्णायक होते हैं। रूझानों में दूसरी जो अहम बात है वो ये है कि आपका गठबंधन और प्रत्याशी कौन हैं। इस बार के चुनाव में सत्ता पक्ष के गठबंधन में कोई परिवर्तन नहीं हुआ लेकिन 2019 के चुनाव की अपेक्षा इस बार एनडीए में बहुत ही बड़ा उलटफेर हुआ। 2019 के चुनाव को देखें तो आजसू स्वतंत्र रूप से 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार दे दिए थे वहीं इस चुनाव में आजसू को दो सीटें मिली साथ ही आजसू का वोट प्रतिशत 8.10 प्रतिशत रहा। देखा जाए तो ये कदम हितकर नहीं था परंतु 2019 के आम चुनाव से पहले सरयू राय और रघुवर दास का विवाद भी चुनाव को प्रभावित करने से पीछे नहीं रहा बता दें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर सरयू राय का टिकट कटने से नाराज सरयू ने निर्दलीय रघुवर के ख्रिलाफ चुनाव लड़कर उन्हे शिकस्त दी थी। बीजेपी की आतरिक कलह भी एक कारण था 2019 में हार का मुंह दिखानेवाला। इसके अलावा जदयू भी झारखंड बीजेपी का हिस्सा नही था। 2019 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा बाबूलाल मरांडी की राजनीतिक पार्टी भी मैदान में थी। और जेवीएम ने सभी 81 विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशी खड़े किए। इससें हुआ ये कि पारंपरिक वोटर और बीजेपी के समर्थक जनता विकल्पों में उलझ गयी। उन्के सामने गठबंधन के अलावा बीजेपी के तीन विकल्प सामने थे जिससे वोटों का बंटवार हो गया। 25 सीटों पर बीजेपी सिमट गयी 2 पर आजसू। वहीं महागठबंधन के सभी वोट पारम्परिक रूप से उनके खाते में चले आए।

2024 में मामला बिलकुल अलग है। इस बार एनडीए के गठबंधन में कोई दरार नहीं। कुरमी वोट परम्परागत रूप से आजसू के खाते में जाते दिख रहें हैं। हिन्दुत्ववादी मतदाता भी बीजेपी के पक्ष में आ रहें हैं। इसके अलावा समसायिक मुद्दे और संवेदनशील मामलों को हवा देकर वोटरों के रूख को बीजेपी एनडीए के पक्ष में मोड़ने का कार्य कहीं न कही राजग को लाभ दे रहा। परंतु इन सबसे इत्तर हाल में बांग्लादेश में तख्तापलट, हिंदू हिंसा और झारखंड में कुछ ऐसे कांड जिसने रूह को कंपा दिए उनको देख कर भी वोटरों ने मतदान किया है। रूबिका पहाड़न, दुर्जापूजा विसर्जन विवाद सरस्वती पूजा विसर्जन विवाद और लोगों पर हमला इस जेसे छोटे छोटे कारणों ने भी जनता के मन को झाकझोरा है। संथाल परगना में बढ़ती मुस्लिम आबादी और आदिवासियों के आस्तित्व पर चोट ने अचानक इस चुनाव का रूख ही बदल दिया है। इसका एक महान कारण शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की सुनियोजित कैंपेनिंग है। बीजेपी के बड़े नेताओं का आना और झारखंड की जनता के हूदय को टटोलना सीधे तौर पर मतदान प्रतिशत में इजाफा कर गया। पीएम मोदी फैक्टर से इन्कार नहीं किया जा सकता। पीएम की रैली और उसमें आए लोगों की जयकारें ने स्पष्ट किया है कि झारखंड की वो जनता जो भगवा को नही पहचानती थी अब केसरिया में ढल रही थी। योगी आदित्यनाथ के भाषण में बैठी भीड़ ने भी एक मूक संदेश दिया है। ऐसे में उन इलाको में भी कमल खिल सकते हैं जहां आज तक सरकार की पानी नहीं पहुंच पाई।

Related Post

Rahul Kumar Sharma on Bihar crime, Nitish government criticism news, Patna Aurangabad crime case, RJD MLA statement

‘चारों तरफ लाशें, कातिल बेनाम’ जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार शर्मा का नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

February 20, 2026
Begusarai dead body found, Bihar murder suspected case, Manjhaul police investigation, Ganesh Kumar death news

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मैदान से मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

February 20, 2026

AI Summit में हंगामा: ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी से मचा राजनीतिक बवाल

February 20, 2026

Cancer Types in India: बदलती लाइफस्टाइल बना रही कैंसर का नया नक्शा, भारत में तेजी से बढ़ रहे 5 सबसे खतरनाक कैंसर

February 20, 2026

इधर ईंडी गठबंधन पर नजर डालें तो खनन घोटाला, जमीन घोटाला, मनरेगा घोटाला इत्यादि ने हेमंत सरकार की छवि को खराब करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाई परंतु चुनाव से तीन माह पूर्व मईंया सम्मान योजना ने इस नुकसान की भरपाई भी कर दी। चम्पई सोरेन के विदा होते ही एक के बाद एक कैबिनेट की बैठक और जन उपयोगी प्रस्तावों का पारित होना सरकार के प्रति लोगों को कृतज्ञ बनाने से पीछे नही रहा। इस पूरे चुनाव कैंपेनिंग में इंडी गठबंधन में जो सबसे चमकदार सितारा रही वो थी कल्पना सोरेन। जी हां कल्पना ने अकेले जो मेहनत की वो काबिले तारीफ है। परंतु इंडी गठबंधन में सीट विवाद राजद माले की फ्रेंडली फाईट कहीं न कहीं 2019 के बीजेपी आजसू की कहानी दोहराने सरीखा है। बहरहाल इन सबसे अलग झारखंड में नए नवेले पार्टी जेएलकेएम को भी नकार नहीं सकते। ओबीसी वोट के सशक्त दावेदार जयराम की पाटी भी है। इसमे कोई आश्चर्य होने जैसा नहीं है कि जयराम ने दोनों ही पाटियों के वोटरों को प्रभावित किया है। झारखंड में सारे आंकड़े पुराने समीकरणों को मिला जुला कर देखें तो एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। आनेवाली 23 तारीख को नतीजे भी आ जाएंगे।

Share197Tweet123

Related Posts

Rahul Kumar Sharma on Bihar crime, Nitish government criticism news, Patna Aurangabad crime case, RJD MLA statement

‘चारों तरफ लाशें, कातिल बेनाम’ जहानाबाद के विधायक राहुल कुमार शर्मा का नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

by Pawan Prakash
February 20, 2026
0

Rahul Kumar Sharma statement: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जहानाबाद से राष्ट्रीय...

Begusarai dead body found, Bihar murder suspected case, Manjhaul police investigation, Ganesh Kumar death news

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मैदान से मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

by Pawan Prakash
February 20, 2026
0

Begusarai murder case: बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खुले मैदान...

AI summit protest Youth Congress, PM Modi slogan protest news, Delhi Police arrest at AI event, shirtless protest India

AI Summit में हंगामा: ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी से मचा राजनीतिक बवाल

by Pawan Prakash
February 20, 2026
0

AI Summit protest: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूथ...

Cancer types in India news, most common cancer lifestyle risk, Breast cancer and mouth cancer India, oncology expert statement

Cancer Types in India: बदलती लाइफस्टाइल बना रही कैंसर का नया नक्शा, भारत में तेजी से बढ़ रहे 5 सबसे खतरनाक कैंसर

by Pawan Prakash
February 20, 2026
0

Cancer Types in India: भारत में कैंसर अब केवल उम्र या किस्मत से जुड़ी बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.