आज यानि 24 अगस्त बुधवार की सुबह से बिहार में सक्रीय हो गई हैं। केन्द्रिय जांच एजेंसियां एक के बाद एक RJD नेताओं के आवास पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में ED ने RJD एक और कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के आवास पर भी ED ने छापेमारी की है। ये छापेमारी उनके मधुबनी स्थित आवास पर की जा रही है।
कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं फैयाज अहमद
डॉक्टर फैयाज अहमद मधुबनी के रहने वाले हैं । उन्होंने दरभंगा के ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीएचडी की डिग्री की है। वह मधुबनी के केशोपुर में मधुबनी मेडिकल कई स्कूल,बीएड कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं।
दो बार विधायक रह चुके हैं
डॉक्टर फैयाज अहमद आरजेडी के टिकट पर 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में मधुबनी की बिस्फी विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर जीत हासिल की थी। पर 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर बचौल के ने उन्हें हरा दिया। जिसके बाद RJD ने उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया। बता दें की RJD में शामिल होने के पहले वह JDU में भी रह चुके हैं।




















