27 अक्टूबर से रांची में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आगाज़
RANCHI : 27 अक्टूबर से राजधानी रांची में आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की धरती पर आज सोमवार को कोरिया की टीम रांची पहुँची। राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े के साथ खिलाड़ियों को झारखंडी गमछा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कोरिया की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। बता दें कि 22 तारीख को ही जापान और रात में मेजबान भारत की भी टीम पहुंच गई है। आज 23 अक्टूबर को कोरिया टीम पहुंची, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाइलैंड की टीम पहुंचेगी। वहीं कोरिया की टीम झारखंडी ढोल नगाड़े के साथ एयरपोर्ट पर ही जमकर थिरकती नजर आई। बता दें कि चैंपियनशिप को लेकर ट्रॉफी को विभिन्न जिलों में प्रदर्शन के लिए रखा जा रहा है।




















