जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वजह उनका इंटरव्यू है। उन्होंने पत्रकारों को दिए इंटरव्यू में पुलवामा हमले के लगभग चार साल बाद कई छुपी हुई जानकारी साझा की है, जिससे केंद्र की मोदी सरकार परेशानी में दिख रही है। ऐसे में अब सत्यपाल मल्लिक को सीबीआई ने पूछताछ से लिए नोटिस जारी किया है। सत्यपाल मलिक को मिले नोटिस पर उनके समर्थन में पार्टियां और राजनेता सामने आ गए हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सत्यपाल मलिक का बचाव करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने सीधा कहा है कि केंद्र सरकार कायर है और अपने खिलाफ बोलने वाले पर इसी तरह से परेशान करती है।
मलिक साहब आप लड़ते रहें
मुंगेर सांसद ललन सिंह ने ट्विट कर लिखा है कि मलिक साहब आप लड़ते रहें हैं। जो कायर हैं वे अपने विरोधियों पर सत्ता का इस्तेमाल करते हैं। उनको पता नही है कि देश की जनता सब देख रही है। आपने जिस दिन रहस्योद्घाटन किया उसी दिन से ऐसी संभावना थी। ललन सिंह ने आगे लिखा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है। देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।




















