दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां लगातार अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हैं। एक बार फिर, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने केजरीवाल पर जोरदार हमला किया है।
बिहार में इन पुलिसकर्मियों को जबरन किया जाएगा रिटायर… तैयार हो रही है लिस्ट
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल अपना घर बचाने में लगे हैं। दिल्ली की जनता के सामने वे बेनकाब हो चुके हैं। वे भ्रष्टाचार से बनाए गए शीशमहल को बचाने में लगे हैं, और इसी कारण वे पंजाब के लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी अब बचने वाली नहीं है। भ्रष्टाचार के आंदोलन से निकलकर वे भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए हैं। यह अब सभी राज्य और देश की जनता के सामने है।”
ललन सिंह ने केजरीवाल की हार की वजह बताते हुए कहा, “दिल्ली में लोग बुनियादी जरूरतों जैसे पीने के पानी से भी महरूम थे और केजरीवाल के पास दावे करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। इसके अलावा, उन्होंने पूर्वांचल के प्रवासियों का अपमान किया। कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली सरकार ने प्रवासियों को भागने पर मजबूर किया और जब वे अपने गृह राज्य लौटे, तो नीतीश सरकार ने बिना किसी संसाधनों की कमी का रोना रोए, उन्हें सभी आवश्यक मदद मुहैया कराई।”
कुंभ स्नान को जा रहे यात्रियों का बवाल… नवादा स्टेशन पर हमसफ़र एक्सप्रेस का शीशा तोड़ने लगी यात्री
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए, जिसमें आम आदमी पार्टी को दिल्ली की 70 सीटों में से सिर्फ 22 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। वहीं बीजेपी ने 48 सीटों पर विजय प्राप्त की। इस हार के बाद एनडीए नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को बिहार के लोगों के अपमान का बदला मिल गया है, जो उन्होंने कोरोना काल के दौरान किया था।