नीतीश कुमार के PM उम्मीदवारी की बातें चर्चा का विषय बनी हुई है। हर दिन उनके उम्मीदवारी को लेकर कोई ना कोई नया बयान सामने आ ही जाता है। हलांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये साफ कहा था कि उनकी ऐसी कोई चाह नहीं है। आज तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को PM मटेरियल बताया था। पर JDU के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि नीतीश कुमार PM की रेस में शामिल नहीं हैं।
PM बनाना नहीं बल्कि BJP को परास्त करना लक्ष्य
ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी ने जो बात कही है, हमसभी भी वही बात करते आ रहे हैं। नीतीश कुमार में PM बनने के सारे गुण हैं पर वो PM पद के उम्मीदवार नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं ताकि BJP को परास्त किया जा सके। उसके बाद जिसको PM बनाना होगा वह बन जाएगा।




















