सीएम नीतीश कुमार से मिलने राजद सुप्रीमो लालू यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां दोनों की मुलाकात हुई, जो लगभग 15 मिनट तक चली। नीतीश कुमार और लालू यादव की यह मुलाकात एक ही हफ्ते में दूसरी मुलाकात है। इससे पहले लालू यादव से मिलने सीएम नीतीश कुमार 2 अक्टूबर को गए थे। उसी दिन जातीय गणना के नतीजे जारी हुए। इसके बाद लालू यादव लैंड फॉर जॉब स्कैम में पेश होने के लिए तीन अक्टूबर को दिल्ली चले गए। 4 अक्टूबर को लालू यादव को जमान मिली तो छह अक्टूबर को वे वापस पटना लौट आए। इसके बाद शनिवार सात अक्टूबर को लालू-नीतीश की मुलाकात हुई है।
पटना में आज BJP की बड़ी बैठक.. राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, लालू यादव के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पटना में...