चार दिनों का छठ महापर्व दुनियाभर में 28 अक्टूबर यानी शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होने वाला है। बता दें कि लालू के परिवार में भी ये पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता रहा है। राबड़ी देवी खुद इस व्रत को कराती रही है। राबड़ी देवी के आवास पर छठ पर्व का भव्य आयोजन होता रहा है। लेकिन ऐसी खबरें है कि इस बार भी राबड़ी आवास पर छठ नहीं मनाया जाएगा।
पिछले पांच सालों से राबड़ी आवास पर नहीं हो रहा छठ
लालू यादव जब पूरी तरह से स्वस्थ्य थे तब हर बार ही राबड़ी देवी के आवास पर छठ महापर्व मनाया जाता था। जिसमने उनके परिवार के सभी लोग शामिल होते थे। लेकिन पिछले पांच साल से किसी ना किसी वजह से राबड़ी आवास पर छठ नहीं मनाया जा रहा है। कभी लालू यादव के जेल में होने के कारण पर्व नहीं हुआ। कभी विधानसभा चुनाव में हार की वजह से तो कभी कसी और कारण से छठ नहिओं मनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इसबार भी राबड़ी आवास पर छठ मनाये जाने को लेकर संशय बरकरार है।
सिंगापूर से 25 अक्टूबर को पटना लौटेंगे लालू यादव
इलाज के लिए सिंगापुर गए लालू यादव 25 अक्टूबर कोपतना वापस लौट रहे हैं। बता दें कि IRCTC घोटाले मामले में कोर्ट नेलाल लालू यादव को 25 अक्टूबर तक ही देश से बाहर रहने की अनुमति दी है। फिलाहल अभी वो सिंगापूर में अपनी बेटी रोहिणी के घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। लालू यादव के सवस्ति ना होने के कारण ही ऐसा लग रहा कि राबड़ी देवी के आवास पर छठ नहीं मनाया जाएगा।