बिहार में एक बार फिर शराबबंदी का पोल खुल गया है। राजधानी पटना के दीघा इलाके में शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। शराब की ये खेप पंजाब से बिहार लाई गई थी। पुलिस ने शराब के एक हजार कार्टन को बरामद किया है। जिसमें करीब साढ़े आठ हजार लीटर अग्रेजी शराब थी। मिली जानकारी के अनुसार शराब की ये खेप क्रिसमस और नव वर्ष पर खपाने के इरादे से ली गई थी।
पुलिस की छापेमारी खुलासा
शराब तस्करों ने शराब को को छुपाने के लिए एक गोदाम में तहखाना भी बना रखा था। जिसका खुलासा पुलिस की छापेमारी में हुआ। डीएसपी कानून एवं व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गोदाम को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोदाम मालिक और शराब तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीघा के गांधी गली स्थित गोदाम में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखी गई है। जिसके बाद छापा मारा गया। छापेमारी में गोदाम में बनाए गए तहखाने से भारी मात्रा में छुपाकर रखे शराब के कार्टन बरामद हुए। वहां से शराब से लदी दो पिकअप वैन भी जब्त की गई। कार्टन व पिकअप पर कई लीटर अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने बताया कि फ़िलहाल शराब तस्कर और वहान चालक फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।




















