बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी शराब की बिक्री की जा रही है। पुलिस प्रशासन इसे रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसके वाबजूद भी इसपर रोक नहीं लग पाई है। शराबबंदी बिहार में मात्र नाम भर रह गया है। कभी पुलिसकर्मी तो कभी टीचर शराब के नशे में धुत पाए जाते है। इसी से जुड़ा ताजा मामला शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के गृह जिला मधेपुरा से आया है। जहां शराब के नशे में धूर्त हेडमास्टर स्कूल में जमकर उत्पात मचाया। इस घटना का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया है।
मामला चौसा प्रखंड के श्याम टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। जहां सोमवार को स्कूल का हेडमास्टर प्रकाश राम शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया।
ट्रांसजेंडर से प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा महंगा, परिवार वाले दे रहे जान से मारने की धमकी




















