बिहार में नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति पर खूब विरोध चल रहा है। महागठबंधन के मंत्री भी इस नीति का विरोध कर रहे है। इसी बीच विपक्ष भी लगातार निशाना साध रहे है। वही केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शराब अब भगवान हो गया है। शराब दिखता नहीं लेकिन बिहार में हर जगह मौजूद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो गई है और अब उन्हें राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए।
लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी भयावह हो गई है
गृह मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा नीतीश कुमार शराब नीति को सफल बताते हैं। लेकिन शराब राज्य में हर जगह मौजूद है। लोग जहरीली शराब का सेवन कर अपनी जान गंवा रहे है। जिसके जिम्मेवार नीतीश कुमार ही हैं। नीतीश कुमार के मंत्री के बयानों को भी लपेटते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि खुद नीतीश कुमार के सहियोगी ही इस नीति पर विचार करने की बात कर रहे है, जो कही ना सही है।
कुढ़नी उपचुनाव में नीतीश करेंगे सच का सामना
गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कर कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता खत्म हो गई है और अब उन्हें राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए। साथ ही गिरिराज सिंह ने कुढ़नी उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को चुनाव में सब पता चल जाएगा।




















