आईपीएल इतिहास (IPL History) में अब तक 28 भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाया है। इनमें 24 साल के प्रियांश आर्य अपने पहले आईपीएल सीजन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐसा कर प्रियांश ने यकीनन इतिहास रच दिया है। इस खास रिकॉर्ड के अलावा प्रियांश टीम ओवरों के हिसाब से दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
NEET पेपर लीक : संजीव मुखिया का पता बताने वाले को 3 लाख रुपये देगी बिहार पुलिस..
ऐसा कर प्रियांश ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आर्य ने सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान 12.5 में ही शतक पूरा कर लिया था। साल 2016 में विराट कोहली ने 13.3 ओवर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपना आईपीएल शतक पूरा करने में सफलता हासिल की थी।
तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन की बिहार पुलिस ने खोल दी पोल.. सम्राट चौधरी ने भी दिया जवाब
बता दें कि ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने 2013 में PWI के खिलाफ़ सिर्फ़ 8.5 ओवर में अपना शतक पूरा कर लिया था। वहीं, प्रियांश आईपीएल इतिहास (IPL) में गेंद खेलने के हिसाब से सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय और संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज हैं। बता दें कि आईपीएल (IPL) के पहले सीजन में 6 खिलाड़ियों में शतक लगाया था जिसमें न्यूजीलैंड के मैक्कुलम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाज शामिल थे।
टीम ओवरों के हिसाब से सबसे तेज़ आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज
8.5 ओवर: क्रिस गेल vs PWI, 2013
12.5 ओवर: प्रियांश आर्य Vs CSK, 2025*
13.3 ओवर: विराट कोहली Vs PBKS, 2016
14.1 ओवर: वीरेंद्र सहवाग Vs DCG, 2011
14.1 ओवर: शुभमन गिल बनाम MI, 2023
15.0 ओवर: मयंक अग्रवाल Vs RR, 2020