[Team Insider] लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र स्थित बुलबुल जंगल में सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार 12 दिन ऑपरेशन डबल बुल चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों से बचने के लिए 15 लाख इनामी रविंद्र गंझू समेत कई नक्सली सिविल ड्रेस में जंगल से भाग निकले।जिसकी जानकारी देने के लिए लोहरदगा पुलिस के द्वारा इन सभी नक्सलियों का फोटो जारी किया गया है।
ऑपरेशन डबल बुल के दौरान भागे नक्सली
झारखंड पुलिस द्वारा चलाई गई ऑपरेशन डबल बुल के दौरान एक नक्सली मारा गया और 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान कई नक्सली अपनी जान बचाकर भागे। जिनका फोटो झारखंड पुलिस ने जारी किया है और कहा है कि इन नक्सलियों की सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।साथ ही उनका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
नक्सलियों को दी चेतावनी
लोहरदगा में आईजी के नेतृत्व में सीआरपीएफ के मुख्यालय में पुलिस-सीआरपीएफ के वरीय अधिकारियों की हाई लेबल मीटिंग हुई। जिसमें आपरेशन आईजी ए वी होमकर ने नक्सलियों को सख्त चेतावनी दी है कि सरकार के पॉलिसी के तहत सरेंडर करें।नही तो उनके माँद में घुसकर कार्रवाई की जाएगी।
इन बड़े नक्सलियों का फोटो किया गया है जारी
15 लाख इनामी रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू.
15 लाख इनामी रिजनल कमांडर अमन गंझू
10 लाख इनामी जोनल कमांडर मुनेश्वर गंझू
10 लाख इनामी जोनल कमांडर नीरज सिंह खेरवार.
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर शीतल मोची.
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर अघनु गंझू
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर बालक गंझू
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर प्रदीप खेरवार
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर संतु भुइयां
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन
05 लाख इनामी सब जोनल कमांडर रंथू उरांव
02 लाख इनामी एरिया कमांडर काजेश गंझू.
02 लाख इनामी एरिया कमांडर राजू भुइयां
02 लाख इनामी एरिया कमांडर अनिल तुरी
01 लाख इनामी जतरु खेरवार
01 लाख इनामी सुरजनाथ खेरवार
01 लाख इनामी राजा हेमंत असुर