[Team Insider] भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी संगठन के बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सीमांत रिजनल कमेटी के प्रवक्ता मानस ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमे चार प्रमंडल के बंद का आह्वान किया है।
नक्सलियों ने किया बंद एलान
प्रेस बयान में कहा गया है कि रूस साम्राज्यवाद द्वारा यूक्रेन पर की जा रही बमबारी और भारत सरकार द्वारा लगातार तीन माह से अब तक नौ बार बिहार के गया, औरंगाबाद सीमा पर स्थित पचरुखिया, दुमुहान के जंगल में और झारखंड के लोहरदगा, गुमला सीमा पर स्थित बुलबुल जंगल में 20 दिनों तक अपने ही देश की जनता पर लगातार की बमबारी की गई। इसके खिलाफ 10 मार्च 2022 को मगध प्रमंडल (बिहार) और उत्तरी और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और पलामू प्रमंडल (झारखंड) में बंद का ऐलान किया है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220309-WA0032.jpg)
पुलिस सतर्क
माओवादियों के इस प्रेस बयान के बाद झारखंड पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं किसी भी तरह की घटना ना घटे इस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं सभी जिलों के एसपी को चौकस रहने के विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस बंद के दौरान किसी भी तरह की बड़ी घटना को नक्सली अंजाम ना दे सके।