बिहार के आठ सीटों पर आज सुबह 7:00 से मतदान जारी है। सातवें चरण में मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है लोग बड़ी संख्या में बूथ पर पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। इस बीच सासाराम संसदीय क्षेत्र के कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड कार्यालय के बूथ संख्या 113 पर मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने पहला मतदान किया है। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाते हुए लाइन में लगे हुए है।
बिहार में पिछले 3 दिनों में 71 लोगों की मौत, हीटवेव बना कारण
एसडीएम ने किया मतदान के लिए अपील
इस दौरान मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा की 5 साल में एक बार हमें यह अवसर मिलता है इसलिए मैंने अपना पहला मतदान कर अपना कर्तव्य पूरा किया, वहीं लोगों से अपील करते हुए एसडीएम ने कहा कि आप सभी अपने घरों से निकले और मतदान करने जरूर जाएं।




















