सीवान में एक प्रेमी जोड़ी ने फांसी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। दोनों का श’व पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृ’त प्रेमी युगल नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के बताए जा रहे है। लड़का मोनू पटेल (28) और नीतू कुमारी (26) दोनों एक ही गांव में रहते थे। कई सालों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
स्कूल का फीस जमा नहीं कर पाने पर प्रिंसिपल ने बच्चों को बेरहमी से पीटा
लड़की के परिजनों पर लगा ह’त्या का आरोप
इस मामले को लेकर लड़के की मां ने लड़की के परिजनों पर ह’त्या का आरोप लगाया है। लड़के की मां का कहना है कि लड़का तीन दिन से लापता था। वह लड़की से शादी करना चाहता था हमलोग इस शादी के लिए भी तैयार थे।लेकिन लड़की के परिजन शादी के खिलाफ थे। हम बनिया हैं और लड़की कुर्मी जाति से थी। अलग जाति होने की वजह से लड़की वाले शादी से इनकार कर रहे थे। लड़की वालों ने ही दोनों की हत्या की और आत्महत्या दिखाने के लिए शवों को पेड़ से लटका दिया होगा। मामला सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव का है। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है है। श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




















