महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक घटना हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना में 32 यात्रियों को नागपुर से मुंबई ले जा रही एक एसी बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। लेकिन इससे पहले कोई कुछ कर पाता, इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौ’त हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि जो घायल हुए हैं, उनकी स्थिति नाजुक है। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया है कि “बस से 25 श’व निकाले गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। 6-8 लोग घायल हैं। घायलों को बुलढाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।”
बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना बस के टायर फटने के कारण हुई है।