बिहार के गया में लोजपा(रामविलास) नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुख्य सरगना मोहम्मद अरमान खान का शामिल है। मोहम्मद अरमान खान और उसके 4 सहयोगियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि पिछले सितंबर महीने में आमस थाना क्षेत्र में लोजपा नेता अनवर खान को गोली मारकर हत्या कर दिया था इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया गया था। वहीं अब 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पटना में सियासी तूफान: 35 साल पुराने केस ने घेरा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को, आवास पर पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी पर अड़ा प्रशासन
Pappu Yadav Arrest: पटना की राजनीति उस वक्त अचानक गरमा गई जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू...




















