मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष टीम ने छापेमारी कर एक महिला को स्मैक और गांजा की पुड़ियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास एक संदिग्ध दुकान पर छापेमारी की गई। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने सघन तलाशी ली, जिसमें 27 पुड़िया स्मैक और 9 पुड़िया गांजा बरामद हुई।
बिहार के एयरपोर्ट अब सिर्फ उड़ान नहीं, माल ढुलाई और आपदा राहत के बड़े केंद्र बनेंगे!
मौके पर मौजूद महिला को नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है और महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में सदर डीएसपी दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका और बंजरिया थाना पुलिस शामिल थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले में सूखा नशा (स्मैक और गांजा) के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है। इस सफलता से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम जारी रहेगी और ऐसे तत्वों पर सख्ती बरती जाएगी।






















