दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के दौरान बिहार परिवहन विभाग ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर 90 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक का चालान काटा है। यह राशि पिछले आठ महीनों (अप्रैल से नवंबर 2025) की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।इस दो महीने की अवधि में कुल 1 लाख 48 हजार से ज्यादा चालान जारी किए गए, जबकि पहले औसतन प्रति माह करीब 43 हजार चालान कट रहे थे, जो अब बढ़कर 62 हजार प्रति माह हो गया है।
महाशिवरात्रि और होली से पहले हाई अलर्ट जारी: डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, शराबबंदी पर सख्ती बरती जाएगी!
परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि विभाग डिजिटल निगरानी और हैंडहेल्ड इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर चालान जारी कर रहा है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हुई है।परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य के 138 चिन्हित स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के तहत कैमरे लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से रियल-टाइम ओवर-स्पीडिंग, रेड लाइट उल्लंघन, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट यात्रा, ट्रिपल राइडिंग, लेन कटिंग, ओवरलोडिंग और अन्य उल्लंघनों का स्वतः पता लगाकर ई-चालान जारी किया जाएगा।
श्रवण कुमार ने कहा कि चालान जारी करने का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की संख्या कम करना है।






















