शनिवार की सुबह झंझारपुर के सुखेत पंचायत स्थित वारिसलाल चौक में एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक सिरफिरे दामाद ने अपनी सास, पत्नी और दो मासूम बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना रात के करीब 2 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी, सास और दो बेटियों की हत्या कर दी।
इस घटना में मृतकों की पहचान 60 वर्षीय प्रमिला देवी, उनकी बेटी 25 वर्षीय हिरण देवी उर्फ पिंकी, और उनकी दो पोती 6 वर्षीय प्रीति कुमारी और 4 वर्षीय प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हत्या में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल होने की भी आशंका है। आरोपी दामाद की तलाश में एक विशेष टीम गठित कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक महिला और उसका दामाद के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। दामाद बेरोजगार था और पैसे के लिए अपनी पत्नी और ससुराल वालों को परेशान करता था। मृतक महिला अपनी बेटी और पोतियों के साथ रह रही थी। यह घटना इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।




















