बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही हम के संरक्षक जीतन राम मांझी दो मंत्रियों की मांग कर रहे है। इसके साथ ही अपने पुत्र संतोष सुमन को मिले विभाग से भी जीतन राम मांझी खुश नहीं है उनका कहना है कि महागठबंधन की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री पद का ऑफर मिला था जिसे हमने ठुकरा दिया था। इसलिए हमे कम से कम दो मंत्री पद मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर राजद भी लगातार फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में खेला होने का दावा कर रही है जीतसे बाद से जीतन राम मांझी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। मांझी ने ट्वीट के जरिए इन खबरों को अफवाह बताते हुए इसपर पूर्ण विराम लगा दिया है।
फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू नेता की सर्वदलीय बैठक, सीएम नीतीश ने सभी MLA-MLC को बुलाया पटना
‘मेरे लिए सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती’
मांझी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘मेरे लिए कोई सत्ता की कुर्सी मायने नहीं रखती। बस ग़रीबों,मज़लूमो,दबे-कुचलों के हक़ और हक़कूक की आवाज उठती रहे उनका काम हो यही काफी है। मैं ग़रीब ज़रूर हूं पर कुर्सी के लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकता। HAM मोदी जी के साथ थें, HAM मोदी जी के साथ हैं, HAM मोदी जी के साथ रहेंगें।




















