भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (92) की तबीयत गुरुवार रात अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उनके निधन की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।
मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने के बाद ही कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।
मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर दुख भी जताया है।
