पूर्णिया में एक विवाहिता की नस काटकर ह’त्या कर दी गई। महिला की प्राइ’वेट पार्ट और शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। मृत’का के परिजनों का कहना है कि महिला को पहले पीटा गया, फिर हाथ के नस काट दिया गया। इससे उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई।
घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के धनगामा डुमरा गांव की है। मृत’का की पहचान रूकसाना खातून (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने महिला के मायके वालों को दी। मृत’का के परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत’का के परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की और आरोपी पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। हालांकि, सास और जेठ मौके से फरार है।
मृत’का के पिता अजहर आलम ने बताया कि दामाद अजीजुल रहमान (35) 2 लाख कैश और बाइक की डिमांड कर रहा था। उसकी डिमांड पूरी नहीं की, इसलिए बेटी को मार डाला। उन्होंने कहा कि बेटी 4 बच्चे की मां के साथ साथ 6 महीने की गर्भवती भी थी।
मृत’का के चाचा संजर ने बताया कि 10 साल पहले भतीजी की शादी हुई थी। शादी के कुछ सालों तक सब सही था। इसके बाद छोटी बड़ी डिमांड बेटी के ससुराल वालों की ओर से होने लगी। डिमांड को नजर अंदाज करने पर पति और ससुराल वालों की ओर से मारपीट की जाने लगी।
पिछले एक महीने से पति 2 लाख कैश और बाइक की डिमांड कर रहे थे। एक सप्ताह पहले कॉल कर रुकसाना ने बताया कि उसके साथ ज्यादा मारपीट की जा रही है और हत्या किए जाने की भी बात बताई। लेकिन हमने इस बात को नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद आखिर में आज दहेज की लालच में उसकी ह’त्या कर दी गई।
डगरूआ थाने की पुलिस चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। परिजनों के बयान पर FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही आरोपी पति के साथ साथ ससुर गुलाम मुस्तफा और देवर जियाउल रहमान को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सास और जेठ फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।




















