मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली चकियां निवासी आनंद सिंह एवं संध्या सिंह की पुत्री निकिता सिंह उम्र 16 वर्ष में देश स्तर पर हो रहे पाटलिपुत्र में 11वीं नेशनल पैनकेक सिलट मार्टियल आर्ट चैंपियनशिप में अपने आयु वर्ग के अलग- अलग स्पर्धा में गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल जीत दर्ज की है। निकिता सिंह के जीत दर्ज करने पर उनके परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। निकिता दो बहन में सबसे छोटी है। बड़ी बहन रितिका सिंह जो दिल्ली में रहकर सीए की तैयारी करती है। निकिता और रितिका दोनों बहनों ने ये साबित कर दिया की जो काम बेटे कर सकते है वही काम बिटिया भी कर सकती है। निकिता सिंह ने पिछले वर्ष महाराष्ट्र में हुए नेशनल चैंपियनशिप में भी बाजी मारी थी उस समय भी गोल्ड मेडल जीती थी।उसके पहले राज्य स्तर पर जीत दर्ज की थी। ये उनकी तीसरी जीत है, जो की देश स्तर पर है। जीत दर्ज करने पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा निकिता सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया जा रहा है। बधाई देने वालों में माननीय विधायक केदारनाथ सिंह,पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह, समाजसेवी पवन परमार,प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, स्थानीय मुखिया निकी देवी एवं उनके प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, मुखिया डाॅ जितेन्द्र सिंह, मुखिया इम्तियाज खान चुन्नू बाबू, बिनेश सिंह इत्यादि लोग मुख्य है।
अब बिहार में FIR दर्ज कराना हुआ आसान, जानिए क्या है नया नियम




















