पटना सिटी के अगमकुआं थाना इलाके के भागवत नगर में रहने वाली पूर्व मिसेज इण्डिया का खिताब पाने वाली स्वेता झा घरेलू हिंसा का शिकार हो गई हैं। पटना मेयर पद की प्रत्याशी रह चुकी स्वेता झा और उनकी बेटी की ससुराल वालों ने पिटाई की है। पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं, वहीं बेटी भी बुरी तरह से घायल है। पुलिस को मोहल्ला वालों ने इसकी जानकारी दी। उसके बाद अगमकुआं थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।
40 लाख रुपए लौटाने का विवाद
स्वेता झा के अनुसार मेयर चुनाव में करीब 40 लाख रुपया खर्च हुआ था। वो सारा पैसा अभिषेक यादव ने दिया था। सभी पैसे स्वेता झा के पति के खाते में जमा किया गया था। मैं चुनाव हार गई। जिसके बाद अभिषेक यादव अपना पैसा मांगने लगे। मैंने पति को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने दो बार चेक भी दिया था, लेकिन दोनों चेक बाउंस कर गया। इस बात को लेकर घर में कलह शुरू हो गई। मुझपर ससुराल वालो ने अभिषेक यादव के साथ गलत सम्बन्ध होने का अरोप लगाया। धीरे-धीरे झगड़ा शुरू हुआ और बात थाने तक पहुंची। हालत यह हो गए कि मेरे ससुर, सास और देवर ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। लोहे के रॉड से मुझे मारा। जब मेरी बेटी मुझे बचाने पहुंची तो उसे भी खूब मारा।