छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता मे सिंगल यूजेज प्लास्टिक को पूर्णरूप बैन कराने को लेकर बैठक की गई। इस बैठक में महत्वपूर्ण बातों पर निर्णय लिया गया। वार्ड नंबर 22 को आदर्श वार्ड बनाया गया। सभी वार्ड मे सिंगल यूज प्लास्टिक ,थर्मोकौल एवं प्लास्टिक प्लेट, गिलास, कप, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, 100 माईक्रोंन के कम मोटाई वाले प्लास्टिक फिल्म यो पी.वी.सी.बैनर ,प्लास्टिक स्टिक युक्त एयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक के डंडे,प्लास्टिक के झंडे कैंडी स्टिक,आइसक्रीम की प्लास्टिक की डंडिया, मिठाई के डिब्बे ,निमंत्रण कार्ड और सिगरेट के पैकेट ,इर्द -गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्म ,थर्मोकोल की सजावटी सामग्री पर पूर्णरूप से दिनांक 01 जुलाई ,2022 से प्रतिबंधित है।
नगर आयुक्त के द्वारा सभी प्लास्टिक थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेता को शख्त आदेश दिया गया कि आप प्लास्टिक को बेचे नहीं और दूसरो को प्लास्टिक नहीं बेचने के लिए जागरूक करे। प्लास्टिक की जगह कपड़े का थैला,पेपर का खोना, जुट का थैला का प्रयोग करे एवं दूसरो को भी जागरूक करे। आज से एक सप्ताह तक सभी वार्डों मे जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगो को प्लास्टिक उपयोग नही करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सभी वार्ड मे जागरूकता रैली निकली जाएगी।
सबसे पहले आदर्श वार्ड 22 से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। एक सप्ताह तक चले इस अभियान के बाद दो धावक दल का गठन किया जायेगा, और जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के आपसी सहयोग से प्रतिदिन छापमारी का अभियान चलाया जायेगा, पकड़े जाने पर बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संसोधन) मॉडल उपविधि 2022 के आधार पर उसको आर्थिक दंड लगाया जायेगा। ईयरबड्स ,झंडे, कैंडी स्टिक,प्लेट,कप, चम्मच बेचने पर पहली बार 2000 हजार का जुर्माना, दूसरी बार 3000 रुपया का जुर्माना, तीसरी बार 5000 हजार जुर्माना लगाया जायेगा। कमर्शियल उपयोग करने वाले को पहली बार 1500 रुपया ,दूसरी बार 2500 रुपया का जुर्माना, तीसरी बार उपयोग करने वालो को 3500 रुपया का जुर्माना लगाया जायेगा।
बैठक मे उप नगर आयुक्त ने श्यामचक पर बने कम्पोस्टिंग पिट मे स्वयं सहायता समूह के द्वारा कचरा पृथिकरण करने के लिए आदेश दिया गया। छपरा नगर निगम मे दो नये सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी का पदस्थापन हुआ है। इस दोनों पदाधिकारी के आने से शहर मे सॉलिड वेस्ट मैनेजमनेंट के कार्यो मे तेजी आएगी। बैठक मे उप नगर आयुक्त ओमप्रकाश कुमार सिंह, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर सुधीर कुमार हिमांशु, सहायक लोक स्वछता पदाधिकारी सुमित कुमार,संजीव कुमार मिश्रा,सामुदायिक संगठक,नितेश चौहान, एवम् सी आर पी निशा सिंह ,निशा कुमारी,दीपमाला कुमारी,सुशीला देवी,आदि उपलब्ध थे।




















