BOKARO : बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह के अध्यक्षता में की गई। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह ने बताया सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों को यथाशीघ्र निष्पादित करें। और आने वाले त्योहार दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर थाना, ओपी प्रभारी को कई दिशा निर्देश दिए गए, महत्वपूर्ण छठ घाटों एवं भीड- भाड़ वाले छठ घाटों पर विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में अतिरिक्त बल को तैनात किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की होनी अनहोनी दुर्घटनायें न हो। और आगामी कार्तिक माह का पूर्णिमा में लुगुबुरु घंटा बाड़ी लालपनिया में अदिवाशियों का राज्य स्तरीय मेला बरिये अधिकारी के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की तैनाति की जाएगी और उसकी समीक्षा बारिया पदाधिकारी के अनुरूप में किया जाएगा।




















