इनसाइडर न्यूज ग्रुप के सह निदेशक व पटना के प्रमुख व्यवसायी रवि केयाल की मां द्रौपदी देवी केयाल का निधन शुक्रवार को सुबह पांच बजे हो गया। मूल रूप से बेतिया के रहने वाले केयाल परिवार के लिए यह असहनीय दुख के पल हैं।
स्वर्गीय द्रौपदी देवी केयाल के तीन पुत्र हैं। इसमें अरुण केयाल का निधन हो चुका है। जबकि प्रदीप केयाल कोलकाता में रहते हैं। स्वर्गीय द्रौपदी देवी केयाल शुरू से ही अपने छोटे पुत्र रवि केयाल के पास पटना में रहती थीं। यहां रवि केयाल के साथ उनकी पत्नी संगीता केयाल उनका ख्याल रखते थे।
स्वर्गीय द्रौपदी देवी केयाल का अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर शाम 6 बजे होगा।