सारण जिले में एक महिला पर प्यार की दिवानगी इस कदर सवार हुई की महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। महिला घर से गहने एवं नगदी साथ लेकर गई है। इस संबंध में पति ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार जिले के तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई । इस संबंध में प्रेमी संग फरार हुई महिला के पति अपने दो बच्चों को लेकर तरैया थाना पहुंचकर आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। पीड़ित पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने देवरिया गांव के प्रकाश बैठा को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में घर से भागी महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से पचास हजार रुपए नगद, गहने, बैंक पास बुक आदि लेकर घर से फरार हो गई है। पीड़ित पति अपने दो बच्चों को साथ लेकर अपनी पत्नी को ढुढने के लिए दर दर भटक रहा है।
कांग्रेस नेता ने तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का किया ऐलान




















