रमजान के इस माह में जगह-जगह रोजेदारों के लिए रोजे का नमाज अदा करने के साथ इफ्तार पार्टी हो रही है। इसके तहत जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर ने पूर्वी चंपारण जिले के ढाका हाईस्कूल मैदान में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा थे। विधायक शालिनी मिश्रा भी थीं। इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोजेदारों ने नमाज अदा किया और इफ्तार भी किया।
मांझी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे का है। सबसे बड़ी बात है कि इसमें न कोई राजा होता है और न कोई रंक, बल्कि सब एक सामान होते हैं। कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अरविंद केजरीवाल की शिक्षा नीति पर दिए गए बयान पर कहा कि देश में एक तरह की शिक्षा नीति होती है और उसी नीति को कौन राज्य कितना लागू करता है यह उस पर निर्भर करता है, यह वो जाने।